ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी को सौंपा ज्ञापन।
देहरादून: 27 अक्टूबर 2026। चकराता विधानसभा क्षेत्र के लाखामंडल स्थित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर आज भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्या बचना शर्मा लाखामंडल ने उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति आयोग देहरादून की माननीय अध्यक्षा श्रीमती लीलावती राणा जी से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा।
बचना शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल का उच्चीकरण किया जाना अति आवश्यक है। स्कूल में प्रतिवर्ष बालिकाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन स्कूल में न तो हॉस्टल की व्यवस्था बन पा रही है और न ही शिक्षकों की कमी पूरी हो पा रही है। कई विषयों में शिक्षक ही नहीं हैं जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण बालिकाओं की शिक्षा अधूरी रह जा रही है जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आयोग की अध्यक्षा से मामले का स्वयं संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
बचना शर्मा ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने इस स्कूल के उच्चीकरण में कोई रुचि नहीं दिखाई है।
इस अवसर पर उनके साथ श्री ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे। आयोग की अध्यक्षा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए
बचना शर्मा लाखामंडल
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्या
ग्राम व पो०- लाखामंडल तहसील- चकराता देहरादून









