गजल

Spread the love

 

नवीन डिमरी ‘बादल’                                          ‘सरस्वती सदन’, डिम्मर (सैण)                              सिमली, चमोली (उत्तराखंड)

 

                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                             (w) 6395080071

 

गजल

 

दर्द तेरी बात ने ऐसा दिया है यार,

चुभ गई है दिल में जैसे कोई पैनी खार।

 

दिल ने लाखों बार तुझको भूलना चाहा मगर,

याद आता ही रहा तू हर घड़ी हर बार।

 

तू नहीं तो हर खुशी भी अजनबी लगने लगी,

जैसे बिन सावन के सूना रह गया संसार।

 

प्यार में तेरे कभी दिखती नहीं कोई कमी,

ज़िंदगी लगने लगी जैसे नई इक बहार।

 

रात भर जागा किए तेरी यादों के ही साथ,

नींद आई भी तो आँखों में लिए अंगार।

 

लोग कहते हैं भुला दो बीती बातों को मगर,

कैसे भूलूँ वो निगाहें, वो हँसी, वो प्यार।

 

वक़्त भी ना भर सका दिल के पुराने ये निशाँ,

जैसे सीने में छिपा हो दर्द का भंडार।

 

ग़म की बरसातों में भी मुस्कुराता है ‘बादल’,

लोग कहते हैं गजब का हौसला है यार।

                —–*—–

 

               गजल

 

इसलिए शायद सताते हैं मुझे, 

आदमी सीधा बताते हैं मुझे।    

 

गर कभी न उनकी हाँ में हाँ भरूँ, 

न जाने क्या-क्या बताते हैं मुझे।    

 

मैं न रोता हूँ, न हँसता हूँ, तभी-   

लोग सब पत्थर बताते हैं मुझे।     

 

आज मुझसे काम होगा आ पड़ा,  

इसीलिए अपना बताते हैं मुझे।     

 

आज भी तो छेड़ते हैं आदतन,      

जब भी तन्हा वो पाते हैं मुझे।

 

जो हुनर तुमने सिखाये थे कभी,  

अब वही जीना सिखाते हैं मुझे।    

 

अब न इनको साथ में ले जाइये,    

बात मतलब की बताते हैं मुझे।     

            —–*—–

 

  • Related Posts

    ये खून का रिश्ता है, पानी बन सकता नहीं………

    Spread the love

    Spread the love  अदिती कुशवाहा                                              बैकुण्ठपुर (कोरिया)   …

    करवा चौथ

    Spread the love

    Spread the love  मंजू अशोक राजाभोज    भंडारा (महाराष्ट्र)                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भूटान की राजधानी थिम्पू में अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि- सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा।

    • By User
    • October 29, 2026
    • 9 views
    भूटान की राजधानी थिम्पू में अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि- सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा।

    गजल

    • By User
    • October 29, 2026
    • 17 views
    गजल

    ये खून का रिश्ता है, पानी बन सकता नहीं………

    • By User
    • October 28, 2026
    • 14 views
    ये खून का रिश्ता है, पानी बन सकता नहीं………

    करवा चौथ

    • By User
    • October 28, 2026
    • 8 views
    करवा चौथ

    माँ बगलामुखी देवी लोक के लिए जगह देने को तैयार प्रजापत समाज, लेकिन पुनर्वास स्थल पर बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी।

    • By User
    • October 28, 2026
    • 15 views

    करुण कथा

    • By User
    • October 28, 2026
    • 12 views
    करुण कथा