BJP से नाराज चल रही हैं अपर्णा यादव, सपा में होंगी शामिल

Spread the love

लखनऊ। करीब ढाई वर्ष से भाजपा संगठन या सरकार में पद मिलने का इंतजार कर रही सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को पिछले दिनों उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया लेकिन उन्होंने शुक्रवार शाम तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस बीच आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान से लेकर दूसरी उपाध्यक्ष चारू चौधरी व सदस्यों ने कार्यभार संभाल लिया।

अपर्णा के अब तक कार्यभार न संभालने को लेकर चर्चा है कि वह अध्यक्ष के बजाय उपाध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं इसलिए उपाध्यक्ष का पद नहीं स्वीकार करेंगी।

परिवहन मंत्री ने अपर्णा से की मुलाकात

शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपर्णा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दयाशंकर ने कहा कि अपर्णा पद को लेकर नाराज नहीं हैं।

वर्ष 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर सपा से चुनाव लड़ने वाली अपर्णा यादव पिछले विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी 2022 में भाजपा में शामिल हो गईं थी। वैसे तो अपर्णा भाजपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। फिर लखनऊ के मेयर पद का चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा भी पूरी नहीं हुई।

अपर्णा ने अब तक नहीं संभाला कार्यभार

करीब ढाई वर्ष बाद महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद मिला तो कहा जा रहा है कि अपर्णा को लगता है कि उनके कद के हिसाब से यह पद छोटा है। यही कारण है कि अपर्णा ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है।

चर्चा है कि उपाध्यक्ष बनाए जाने से नाराज अपर्णा ने गृहमंत्री अमित शाह से शुक्रवार को फोन पर बात की। इस बीच अपर्णा का एक फोटो शिवपाल सिंह यादव और उनकी पत्नी सरला से आशीर्वाद लेते हुए इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही उनके सपा में वापसी की चर्चा भी होने लगी है।

अखिलेश ने कसा तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शुक्रवार को एक्स पर इशारे-इशारे में अपर्णा यादव को अध्यक्ष पद न मिलने पर तंज कसा है। चर्चा यह भी है कि 10 अक्टूबर को अपर्णा सैफई में मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।

वहीं, मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उपाध्यक्ष पद अपर्णा लेंगी या नहीं, यह उनका व्यक्तिगत विषय है। महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भी कहा कि उनका अपने ही आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से कोई संपर्क नहीं हो सका है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)