आरोपित की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

Spread the love

अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित शाहबान को खंडासा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन टीम की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ गुरुवार की रात सतनापुर-विनायकपुर मार्ग पर हुई। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने टीम का नेतृत्व किया। आरोपित की मुश्किलें यहीं कम नहीं होंगी। उसकी संपत्ति की जांच के लिए राजस्व विभाग भी सक्रिय हो गया है।

तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने आरोपित की भूमि एवं संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। टीम ने आरोपित के कब्जे वाली उन जमीनों की पड़ताल शुरू की है, जिस पर उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। आरोपित के मकान और खेत खलिहान की नाप-जोख की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है।

अवैध निर्माण पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई

उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह ने बताया कि, सरकारी भूमि पर कब्जा व अन्य अवैध निर्माण यदि पाए गए तो उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

दुष्कर्म की घटना 20 दिन पहले खंडासा क्षेत्र की है। आरोपित शाहबान एवं मानू ने 16 वर्षीय किशोरी को निर्जन स्थान पर बुलाया, उसके बाद शाहबान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को आरोपितों ने धमकाया कि वह किसी को बताएगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। गत दो सितंबर को आरोपित अपने साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद पूरे गांव को बम से उड़ाने की धमकी दी।

किशोरी का आरोप है कि विपक्षी उसका अपहरण कर कहीं और भेजना चाहते हैं, जिससे वह भयभीत है। बुधवार को पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के साथ थाने पहुंच मुकदमा दर्ज कराया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपित शाहबान को गिरफ्तार किया है। उसका साथी मोनू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)