मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : नवापारा से 52 पेंशनर
बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना, रायपुर से भी जत्था रवाना।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज
बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दो जत्थे रवाना हुए।
नवापारा (छत्तीसगढ़): 30 अक्टूबर 2026 नवापारा नगर से 52 पेंशनर दंपत्ति बाबा बैद्यनाथ धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दल को नगर पालिका परिषद नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्रीमती साहू ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए बाबा बैद्यनाथ जी से नगर पालिका परिषद नवापारा की उत्तरोत्तर वृद्धि एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।
इस दल में पेंशनर समाज के अध्यक्ष श्री रवि शंकर साहू, श्री टीकम वर्मा, श्री अरुण साहू, श्री प्रफुल्ल दुबे, श्री ए. गजानन गुप्ता, श्रीमती पुष्प लता दुबे, श्रीमती साधना सौरज, श्रीमती तनु मिश्रा, श्रीमती शकुंतला वर्मा, श्री संजय मंडल सहित पेंशनर शामिल हैं। इस दल के साथ अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 91 तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नागेंद्र वर्मा, श्री संजय साहू उपस्थित थे।
रायपुर से – वहीं राजधानी रायपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम तीर्थ यात्रा को प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री श्री वर्मा ने सभी यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रेलगाड़ी को रवाना किया।






