रेडक्रॉस ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 रेडक्रॉस ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ।

          अल्मोड़ाः  जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की टीम ने आज जरूरतमंद परिवारों के घरों की टूटी एवं क्षतिग्रस्त छतों पर तिरपाल बिछाकर राहत पहुंचाई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बारिश और मौसम की मार से बचाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वयं तिरपाल लगाने का कार्य किया।इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता भीमा पवार और सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रेडक्रॉस की टीम ने जरूरतमंद परिवारों की परेशानियों को देखते हुए तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास किया। टीम के सदस्यों ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य केवल आपदा के समय ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना है। मानवता की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही रेडक्रॉस का मूल ध्येय है। रेडक्रॉस के इस प्रयास से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

  • Related Posts

    विश्व हिन्दू परिषद की भैसियाछाना प्रखंड की मासिक बैठक सम्पन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    अल्मोड़ा लिट फेस्ट 2026 के ‘स्पॉटलाइट सत्र’ में साहित्यकार शैलेश मटियानी के साहित्यिक योगदान पर होगी विशेष परिचर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : नवापारा से 52 पेंशनर बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना, रायपुर से भी जत्था रवाना।

    • By User
    • October 30, 2026
    • 10 views
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : नवापारा से 52 पेंशनर बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना, रायपुर से भी जत्था रवाना।

    रेडक्रॉस ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ।

    • By User
    • October 30, 2026
    • 14 views
    रेडक्रॉस ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ।

    “जीवन के तूफान हमें तोड़ने नहीं, बल्कि हमारे वास्तविक सामर्थ्य का अहसास कराने आते हैं।”     

    • By User
    • October 30, 2026
    • 13 views
    “जीवन के तूफान हमें तोड़ने नहीं, बल्कि हमारे वास्तविक सामर्थ्य का अहसास कराने आते हैं।”     

    विश्व हिन्दू परिषद की भैसियाछाना प्रखंड की मासिक बैठक सम्पन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा।

    • By User
    • October 30, 2026
    • 12 views
    विश्व हिन्दू परिषद की भैसियाछाना प्रखंड की मासिक बैठक सम्पन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा।

    कर्मफल (भाग 15)