मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
विश्व हिन्दू परिषद की भैसियाछाना प्रखंड की मासिक
बैठक सम्पन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा।
अल्मोड़ाः विश्व हिन्दू परिषद की आज भैसियाछाना प्रखंड में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला मंत्री एवं बजरंग दल उत्तराखंड के प्रान्त गौरक्षा प्रमुख एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी ने प्रखंड अध्यक्ष गोविंद सुप्याल की संस्तुति पर संगठन के विस्तार एवं कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे।
नवीन दायित्वों के अंतर्गत गोपाल पैनवाल को प्रखंड उपाध्यक्ष, कृष्णा चम्याल को प्रखंड मंत्री, विनोद तिवारी को सत्संग प्रमुख, हरेंद्र सुप्याल को सह सत्संग प्रमुख, पवन सुप्याल को बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक, अमित पैनवाल को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख तथा धीरज कुमार को प्रखंड सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश, जिला बलोपासना प्रमुख नीरज जोशी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक साहिल कुमार, जिला गौरक्षा प्रमुख बलवंत सिंह बिष्ट, कैलाश भट्ट, दीपक मेहता, करन मेहरा, दिव्यांशु रावत, नीरज सिंह, मयंक चम्याल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यों को प्रखंड के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने तथा सेवा, सत्संग, सुरक्षा एवं संगठन विस्तार के कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।






