ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा में ब्लड बैंक का संचालन शुरू।
अल्मोड़ाः मेडिकल कालेज के अधीन बेस अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो गया है।अब जरूरतमंद मरीजों को खून की जरूरत के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा।
शुक्रवार को जिले के प्रभारी और स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत ने ब्लड बैंक का वर्चुअल शुभारंभ किया।स्वास्थ मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विधायक मनोज तिवारी और जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने इस पर खुशी जताई। कहा कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेडिकल कॉलेज को ब्लड बैंक की प्राप्ति हो गई है।
प्राचार्य डॉ चन्द्र प्रकाश भैसोड़ा ने कहा कि अस्पताल में ब्लड बैंक उपलब्ध होने से यहां मरीजों को इसका लाभ अवश्य मिलेगा।ब्लड बैंक के शुभारंभ पर 18यूनिट रक्तदान किया गया। भैसोड़ा ने बताया कि बताया कि शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, आनंद कनवाल, ललित लटवाल, लीला बोरा, कैलाश गुरुरानी,ब्लड बैंक प्रभारी आशीष जैन, डॉ अनिल पांडे आदि लोग मौजूद थे।









