ऊखीमठः  श्री तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारिता चोपता मलाऊं तल्लानागपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः  श्री तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारिता चोपता मलाऊं तल्लानागपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वार्षिकोत्सव के बाद भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। स्वायत्त सहकारिता के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक श्रीमती आशा नोटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वागीण विकास के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है तथा सैकड़ों महिलाये विभिन्न समूहों से जुड़कर आत्म निर्भर बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सविता भंडारी ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का सघर्ष पहाड़ जैसा है तथा पहाड़ की महिलायें हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग प्रहरी की तरह समर्पित रहती है। जिपंस रतूडा श्रीमती शिला रावत ने कहा कि महिलाओं का योगदान हमेशा अग्रणी रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन जमलोकी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार दर्जनों योजनाये संचालित कर रही है इसलिए हर महिला को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ लेना चाहिए। मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि श्री तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारिता क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। भाजपा मंडल महामंत्री / क्षेपंस घिमतोली अर्जुन नेगी ने कहा कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी सहकारिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना होगा। परियोजना प्रबन्धक ब्रह्मकान्त भटट् ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। सहकारिता अध्यक्ष दुर्गा करासी ने बताया कि सहकारिता के अन्तर्गत 90 समूहों में 886 महिलायें जुडी है तथा वर्ष 2023 में सहकारिता द्वारा 282 कुन्तल मडुवा एकत्रित कर कृर्षि विभाग को दिया गया तथा 5 हजार चौलाई के लडडू केदारनाथ यात्रा के लिए भेजे गये थे। इस मौके पर प्रधान घिमतोली बसन्ती देवी, अमित प्रदाली ,दिलीप सजवाण ,सुदर्शन राणा माधुरी देवी, आरती नेगी, अंजना सजवाण, अर्चना नेगी, रश्मि देवी सहित विभिन्न गांवों की महिलायें व भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।