व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुरः सुनील चिंचोलकर

   

               (नया अध्याय, देहरादून)                                               (w) 6395080071

 

 

 

    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा

                – कलेक्टर संजय अग्रवाल।

 

                 ‘आप देंगे साथ तो बनेगी बात’                                     विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला।

 

योजनाओं की सफलता के लिए जनसहभागिता पर जोर।

 

 

               बिलासपुरः  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। शासकीय योजनाओं के उद्देश्यों को साकार करने के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी और उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आवश्यक है। अग्रवाल आज मंथन सभागह में यूनिसेफ, प्रकति सेवा संस्थान बिलासपुर एवं एलायंस फॉर व्हियोर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

       ‘आप देंगे साथ तो बनेगी बात’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

           कलेक्टर अग्रवाल ने प्रतिभागियों को अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं और युवा समुदाय को जाग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लोगों को साथ लेकर किए गए प्रयासों से योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से ज मंदों तक पहुंचाया जा सकता है।

 

             जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने जिला पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में व्यवहार परिवर्तन की भूमिका पर प्रकाश डाले। उन्होंने बताया कि समुदाय की सहभागिता और सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित कर योजनाओं का संचालन अधिक सुचारू एवं परिणाममूलक बनाया जा सकता है। कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे भी उपस्थित थे।

 

    यूनिसेफ के अभिषेक सिंह ने कहा कि योजनाओं से जुड़ी उपयोगी बातों को दैनिक व्यवहार में अपनाने से उनके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से लोगों को व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विषय विशेषज्ञ चंदन कुमार ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किसी भी योजना की सफलता में लोगों की समझ, स्वीकार्यता और उसे अपने व्यवहार में अपनाने की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

         

 

    कार्यशाला में बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, सक्ती, रायगढ़, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, युवोदय के सदस्य, सीएमडी कॉलेज एवं गर्ल्स कॉलेज के समाज कार्य विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। इसके साथ ही मीडिया, अरपा रेडियो, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी तथा स्कूल एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भी सहभागिता की। अंत में प्रकृति सेवा संस्थान बिलासपुर के प्रमुख डॉ. राजीव अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त्त किया।

  • Related Posts

    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः  डॉ.यल.कोमुरा रेड्डी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    • By User
    • November 1, 2026
    • 2 views
    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।

    ‘‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’’ थीम पर आयोजित हुआ विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर …..

    • By User
    • November 1, 2026
    • 14 views
    ‘‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’’ थीम पर आयोजित हुआ विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर …..

    मध्यस्थता

    • By User
    • November 1, 2026
    • 14 views
    मध्यस्थता

    महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 14 views
    महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।