ऊखीमठः  बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अगस्तमुनि के तत्वावधान में नृसिंह धारा प्राकृतिक जल स्रोत पर रूद्राक्ष व बांज के लगभग नौ दर्जन से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः  बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अगस्तमुनि के तत्वावधान में नृसिंह धारा प्राकृतिक जल स्रोत पर रूद्राक्ष व बांज के लगभग नौ दर्जन से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को हरिदूत प्रकृति सेवा सम्मान से नवाजा गया जिसमें दास सेवा मण्डल के पदाधिकारियों,स्थानीय जनता व जसोली कोट गांव की महिलाओं ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की । कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा अनेक धार्मिक भजनों व मांगल गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। हरिदूत प्रकृति सेवा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या प्रति वर्ष गम्भीर होती जा रही है इसलिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल द्वारा लम्बे समय से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है तथा अन्य सामाजिक संगठनों को भी पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आना होगा। समूण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विजय मोहन पैन्यूली ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व आज पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एक मंच पर आने की जरूरत है। महाविद्यालय रूद्रप्रयाग के पर्यावरणविद डा0 बिक्रम भारती ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर निरन्तर गिरावट देखने के लिए मिल रही है जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है। कार्तिकेय मन्दिर समिति उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि धरती के खाली भूभाग पर वृक्षारोपण करने से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। दास सेवा मण्डल के संरक्षक चन्द्र सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए दास सेवा मण्डल के कार्यो से अतिथियों को रूबरू करवाया गया जबकि संचालन बी पी बमोला ने किया। इस मौके पर पेड़ गुरु धन सिंह धरिया, देव राघवेन्द्र चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी यशवन्त सिंह चौहान, प्रधान कोट सुमन चौधरी, वन पंचायत सरपंच मीनु देवी, नाड़ी वैद्य शाकम्बरी देवी, मांगल गीतेर बीरा देवी डोली नायक कुमारी ऋतिका चौधरी, जयकृत चौधरी सहित सिंगलास देवता मिश्रित वन जल संरक्षण महिला वन समिति कोट की तीन दर्जन से अधिक महिलाओं को हरिदूत प्रकृति सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री बीना बिष्ट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री नन्द जमलोकी, अनिल जिरवाण, रोबिन चौधरी, वीरांगना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी, महादेव मैठाणी, प्रतिमा नेगी, कुसुम नेगी, देवी प्रसाद गोस्वामी, राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, उमा कैन्तुरा पदमेन्द्र रावत, विनोद बिष्ट, सनोज गुसाईं, आशुतोष नेगी, रोबिन चौधरी, विमला गोस्वामी, रोशनी रौथाण विनीता रौतेला, सतेश्वरी रौथाण, रुकमणी देवी, यशोदा देवी, शान्ति देवी, अनीता राणा, सर्वेश्वरी देवी, जगदम्बा रावत, रजनी रौथाण, ओम प्रकाश बेजवाल, जयकृत सिंह चौधरी, सूरजी देवी, भरत सिंह नेगी, गुजन शर्मा, लक्ष्मी देवी, बिन्दु पाण्डेय, रजनीश शर्मा , त्रिभुवन सिंह नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवी मौजूद थे।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।