ऊखीमठः सड़क की राह देखते 85 परिवारों ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को पत्र लिखकर चुनाव बहिष्कार करने की मंशा जाहिर की है

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः सड़क की राह देखते 85 परिवारों ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को पत्र लिखकर चुनाव बहिष्कार करने की मंशा जाहिर की है। ग्रामीण राजकुमार भारती, उदयलाल, रघुलाल, अनिल कुमार बताते है ध्रुवनगर परकण्डी तहसील ऊखीमठ के लिए 2009-10 में भीरी मक्कूमठ मोटरमार्ग पर ग्राम परकण्डी, भदूड़ी तोक से ध्रुवनगर-परकण्डी पहुंच मोटरमार्ग निर्माण हेतु अनुरोध किया जा रहा है। यहाँ अनुसूचित जाति के 85 परिवार रहते हैं। रोजमर्रा की जरूरतो के साथ गांव में अस्वस्थ बीमार और प्रसूति अवस्था में पैदल सफर कठिनाई भरा है।

ग्राम प्रधान अनीता देवी और महिला मंगल दल अध्यक्षा कस्तूरा देवी बताती है कि इस सड़क के निर्माण के लिए शासनादेश संख्या 6700/119(2).11-129प्रा0आ0/2011 दिनांक 22/12/2011 में लम्बाई 4 किमी0 लागत 50.40 की स्वीकृति प्राप्त है। वित्तीय वर्ष 2011-12 हेतु 10 लाख की

स्वीकृति है। ग्रामसभा परकण्डी का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी पूर्व में ही विभाग को प्रेषित किया।

गया है। किन्तु पी0डब्लू0डी० ऊखीमठ द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नही हो रही है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।इसको देखते हुए समस्त ग्रामवासी ध्रुवनगर परकण्डी द्वारा आगामी चुनावों में ध्रुवनगर-परकण्डी पहुंच मोटरमार्ग निर्माण होने तक पूर्णरूप से चुनाव बहिष्कार करते हुए रोड़ नही तो वोट नही कार्यक्रम किया जायेगा जिसका सम्पूर्ण

उत्तरदायित्व विभाग को होगा।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा जहां से भी सर्वेक्षण किया जाय वह सभी ग्रामवासियों द्वारा मान्य होगा तथा भुवनपर-परकण्डी मोटरमार्ग से ग्राम ध्रुवनगर-परकण्डी गाँव को जोड़ा जाए।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।