माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

Spread the love

 

ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)

 

 

 

          माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के

             “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

 

 

 

               देहरादूनः  माया देवी यूनिवर्सिटी के “कुलगीत” का दीपोत्सव पर भव्य लोकार्पण यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट श्री मनोहर लाल जुयाल जी ने बटन दबा कर स्क्रीनिंग के जरिये किया।

 

         माया देवी विश्वविद्यालय के “कुलगीत” की रचना स्कुल ऑफ लॉ एन्ड लीगल स्टडीज के डीन प्रोफेसर डॉ.अनिल कुमार दीक्षित ने की है एवं सुर ओर संगीत से सजाया है श्री रोहन दीक्षित ने जिसमें विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और कोर-वैल्यूज को सुरीले अंदाज में लयबद्ध किया गया है।

 

             विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को इतिहासिक बनाते हुए सभी वरिष्ठ प्रोफेसरगण, संकायअध्यक्ष, रजिस्ट्रार, परीक्षा-नियंत्रक एवं विभिन्न संस्थानो के शिक्षकों की मौजूदगी में कुलगीत का गायन हुआ एवं इसे विश्वविद्यालय को समर्पित किया गया।

 

      इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट प्रो.(डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कुलगीत के आत्मबोध का परिचय सभागार में मौजूद सभी शिक्षकों को कराते हुए कहा कि आज का ये ऐतिहासिक पल हमें निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करेगा। 

 

           विश्वविद्यालय के कुलसाचिव प्रो.(डॉ.) आशीस सेमवाल ने कुलगीत की विषय वस्तु पर चर्चा की एवं यूनिवर्सिटी की स्थापना के समय से लेकर आज तक की संकल्प यात्रा का वर्णन किया। 

 

                इस अवसर पर माया देवी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती प्रभा जुयाल जी ने सभी को अपना आशीर्वचन प्रदान किया, कार्यक्रम के समापन पर स्कूल ऑफ़ लॉ एन्ड लीगल स्टडीज के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने सभी के प्रति आभार अर्पित किया।

 

  • Related Posts

    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कुछ यादें, कुछ लम्हें  खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड। 

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड।