सुश्री सरोज कंसारी लेखिका एवं कवयित्री नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आलेख
“””””””””””
हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,
चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो
– सुश्री सरोज कंसारी।
हर पल एक नया उत्सव हैं जिंदगी,
मायूस भरी न हो किसी की दीपावली।
हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,
चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो।
दीपो से जगमग हर कोना हो,
उम्मीदों से भरा हर एक लम्हा हो।।
खुशियां कहीं बिकती नहीं बाजार में वो होती हैं हृदय की गहराई में। बाह्य आडंबर के चलते हम असल में जो खुशियां हैं उसे देख नही पाते क्योकि दिखावें की चकाचौध से आंतरिक खुशी रूपी रोशनी धुंधली हो जाती हैं । जिसे हम स्वीकार करते हैं, सोचतें हैं, जो हमारे एहसास को स्पर्श करे वही असली खुशी हैं। समय के अनुसार सब कुछ बदल जात हैं लेकिन कुछ यादें और बातें कभी नहीं बदलती मन से। जब कुविचारों की सफाई करें तब पता चलता है सदविचार के मन मे प्रवेश करते ही सारी उलझने, बेचैनी यूँ ही दूर हो जाती हैं। परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेना भी जरूरी हैं। हमारे आसपास बिखरी पड़ हैं खुशियां जिसे जरूरत हैं तो सिर्फ बटोरने की, अस्त-व्यस्त दिनचर्या के कारण हम उसे देख नही पाते।
त्यौहार से पहले हम सभी घर की सफाई करते हैं जिससे घर स्वच्छ- सुंदर आकर्षक लगता हैं, एक नयापन आ जाता हैं जो जरूरी है। साफ-सफाई से घर की दरिद्रता दूर होती हैं और माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बरसती हैं। सबसे जरूरी होता हैं मन के हर कोने की सफाई करना अर्थात जो अनावश्यक हैं, बातों के बोझ को हटाना। कुंठित विचार, ग्लानि, पछतावा डर जलन- छल, कपट- द्वेष, बैर- झूठ और आलस पन की सफाई जिससे मन शांत और एकाग्र होता हैं और एक अलग ही आनंद की प्राप्ति होती हैं। भरे हुए मन से किसी उत्सव की सार्थकता सिद्ध नही होती। मन के हर कोने की सफाई करने से हृदय में शुद्ध रक्त का संचार होता हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता हैं, डिप्रेशन के शिकार नही होते आत्मा शुद्ध होता हैं।
हर पल एक उत्सव ही तो है जीवन। जब मन में- जिज्ञासा हो, स्वास्थ्य ठीक हो, उम्मीद की गठरी साथ हो, मन की कल्पनाएं हर पल हिलोरें ले रही हो, कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर हकीकत की जमीन पर वास हो। शारिरिक मानसिक- आर्थिक रूप से सब अनुकूल हो। परिवार के हर सदस्य एक साथ मिलकर जहाँ रहते हैं, जिनमें प्रेम भाव है, एक-दूजे के लिए हर परिस्थिति में साथ खड़े होते, सम्मान करते हैं। मित्रवत रहते हैं, खामोशी समझते हैं, नित नए प्रोत्साहन रूपी ऊर्जा जहाँ मिलती हैं, अपनेपन से हर लम्हा सरोबार होता हैं, हँसी- ठिठोली के लिए व्यस्त जीवन शैली से कुछ पल निकाल लेते हैं, भोजन साथ बैठकर करते हैं, समस्या पर मिलकर विचार करते हैं, जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं, बेटी जहाँ बोझ नही, बुजुर्गों का जहाँ सेवा सत्कार होता हैं, बटवारें की कोई दीवार नही होती, जहाँ छोटी-छोटी बातों पर बहस- झगड़े नहीं चिंतन किया जाता हैं, घर के मुख्या की हर बातों को शिरोधार्य किया जाए। प्रेम- स्नेह, दया- धर्म, दान- सहयोग की जिस परिवार में वर्षा होती हैं। सुबह की शुरुवात पूजन- भजन, ईश्वर वंदन, शंखनाद से होता हैं, संध्या आरती जहाँ नित्य हो होता हैं, ऐसे परिवार में हर दिन जगमग दिवाली होती हैं।
त्यौहार हिंदू धर्म की एक प्राचीन परंपरा हैं जो थकान भरे जीवन में हमें दोगुनी ऊर्जा प्रदान करती हैं। एक माध्यम हैं लोगो को प्रेम से जोड़ने का, गम के अंधेरे से निकलने का।
दीपावली से हमारी धार्मिक आस्था जुड़ी हैं जिसमें श्री राम के आदर्शों को अपनाने की सीख मिलती हैं, जहाँ- भातृप्रेम, स्त्री सम्मान माता-पिता आज्ञापालन, रामराज्य, सत्य की राह मृदु व्यवहार, वचन पालन, सेवाभाव, समर्पण, त्याग सब कुछ हैं। हर देहरी दीपो की जगमग से विश्व कल्याण और सर्वेभवन्तु सुखिनः का भाव प्रदर्शित होता हैं ।जिसमे ऊंच- नीच का कोई भेद नही होता, सभी अपनी सामर्थ्य के अनुसार त्यौहार मनाते हैं।
किसी भी बात के दो पहलू होते हैं जिसका चिंतन आवश्यक हैं। कोरोना काल से जो विश्व स्तर पर क्षति हुई हैं उसकी भरपाई हम आज भी नही कर पाएं हैं। महंगाई का दंश हम सभी झेल रहे हैं। त्यौहार मनाए अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण करें। आपके आसपास ऐसे कई परिवार हैं, एक बार नजर दौड़ाए- कई बुजुर्ग हैं जो किसी दर्द से पीड़ित हैं मरीज पीडित जो अस्पताल में भरती हैं किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, कहीं किसी घर में अनहोनी हुई हैं। आप यहाँ पटाखे फोड़कर मनोरंजन कर रहें हैं, ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण कर पटाखों से गंदगी फैला रहे हैं। जरा सोचिए! क्या बीत रही होगी उस परिवार में जहाँ सभी दुखी हैं ऐसे घर के आंगन में भी जाकर उन्हें अपनेपन से सहारा दीजिए, साथ होने का एहसास दीजिए। कपड़ोसी भी आपके सुख दुख के सहभागी हैं। अपने में मस्त होकर नहीं सभी का खयाल कर दिवाली मनाइए। महंगे फटाखे का खर्च बचाकर किसी गरीब बच्चे को कपड़े- मिठाई, फुलझड़ी, पकवान उपहार दीजिए। तेज ध्वनि युक्त पटाखे जलाकर किसी की परेशानी का कारण मत बनिए।
दीपावली वैसे तो उमंग उत्साह का पर्व हैं जिसमें पटाखे फोड़ने का भी प्रचलन हैं जो कभी- कभी दुखद सिद्ध होता हैं।हमारे आसपास पटाखों की तेज ध्वनि से कभी- कभी डर और दहशत होता हैं। धड़कन तेज होती हैं, आंख पर प्रभाव पड़ता हैं। पटाखों से जहरीला पदार्थ हवाओं में घुल जाते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारी फैलती हैं। कई बार पटाखों से हाथ-पैर चेहरे जल जाते हैं। पटाखे फोड़ने का यह चलन बिल्कुल उचित नहीं, जिससे जन- धन की हानि होती हैं। हम दुर्घटनाओं को खुद ही आमंत्रण देते हैं सादगी- सौहार्द से दीपावली मानकर भारतीय परंपरा का निर्वहन करें ।।
ख्वाहिश न किसी की अधूरी हो,
त्यौहार न किसी की फीकी हो।
आँसूओ से भीगी न पलकें हो,
अमीर व गरीब में न भेदभाव हो।।
“””””””””””””””””””””””””””””””

दिवाली पर गोबरा नवापारा में दिखा स्वदेशी का दम: चीनी लाइटों को पछाड़ भारतीय झालरों से जगमगाए हर घर।
नवापारा राजिम, छ. ग.: इस बार दीपावली के महापर्व पर गोबरा नवापारा नगर में एक सुन्दर व बदलाव की नई तस्वीर देखने को मिली। नगरवासियों ने इस साल चीनी (चाइनीज) लाइटों और सामानों का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए अपने घर-आँगन को पूरी तरह ‘स्वदेशी झालरों’ और हाथ से बनी पारंपरिक सजावटों से रोशन किया। बाजारों में रही भारी रौनक, दुकानदारों में खुशी की लहर है।
त्योहार के दौरान नगर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों – गांधी चौक, सदर बाजार, गंज रोड और सोमवारी बाजार में पैर रखने की जगह नहीं थी। स्वदेशी झालर, मिट्टी के दीये और हस्तशिल्प बेचने वाली दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पिछले कुछ सालों की मंदी के बाद, इस बार स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के चेहरों पर खुशियों की सच्ची लहर दिखाई दी। अमावस्या की रात को पूरा नगर मानो रोशनी के एक नए समंदर में डूब गया था। गांधी चौक से लेकर सदर बाजार की हर गली और घर स्वदेशी लाइटों और टिमटिमाते दीयों की रोशनी से सराबोर थे। हाथ से बनी कंदीलें एवं वंदनवार घरों की शोभा बढ़ा रहे थे।
*****†***********

दीवाली में ऑफलाइन शॉपिंग
कर ग्राहक दें रहे- समझदारी का परिचय.
नवापारा राजिम: नवापारा नगर के विभिन्न दुकानों औऱ में बाजारों में सूबह से शाम तक रही भीड़।दीवाली पर अपनी जरूरतों के सामान की खरीदी के लिए लोगो में उत्साह का माहौल दिखा.दिन भर खरीदारी के लिए अंचल सहित आसपास गांव से सदर रोड, गंज रोड,सोमवारी बाजार, इंदिरा मार्केट,गाँधी चौक, मैडम चौक सहित सभी जगह चहल _पहल रही.
वहीं कपड़ा,बर्तन पटाखा दुकानों के आलावा कुम्हार बाजार में सुबह से देर रात तक खरीददारों की भारी भीड़ रही।
बाजारों में सबसे ज्यादा मांग मिट्टी के दिए, लक्ष्मी ज़ी की फोटो , रंगोंली,पूजा सामग्री, मिठाई, और सजावटी सामानो की रही।
अधिक ट्रैफ़िक के कारण आने -जाने में लोगो को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा. फिर भी खरीदारी का उत्साह देखा गया.दुकानदातो का कहना हैं _इस बार पहले की तुलना में ग्राहकी अच्छी हैं।लोग अब जागरूक हुए है। ऑनलाइन शॉपिंग की ठगी से बचाव औऱ अपनी पसंद से सही सामान के लिए समझदारी से काम करते हुए अपने आसपास के दुकान से खरीदी कर रहे।सुरसा बांधा रामकृष्णब साहू नें बताया राम की_ कुछ दिनों से हम ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे थे.जिसमें कई बार ठगी का शिकार होना पड़ा।दुकान आकर सामान खरीदने का अलग ही मजा है. भले ही समय लगता हैं लेकिन अपनी पसंद के सामान देखकर लेते हैं औऱ परिचित के दुकानदारों से प्रेम -व्यवहार भी बना रहता हैं।
*******************

दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट
गोबरा नवापारा: दीपावली का पर्व खुशियां बांटने, अपनों के साथ उत्सव मनाने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का संदेश देता है। इसी भावना को सार्थक करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र साहू ने इस दीपावली एक अनूठी एवं प्रेरणादायक पहल की।
दिनांक 08 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निश्चय मित्र बनकर डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 05 टीबी मरीजों को मिठाई के स्थान पर पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट उपहार स्वरूप प्रदान की।
आमतौर पर दीपावली पर लोग एक-दूसरे को मिठाई और उपहार भेंट कर खुशियां मनाते हैं, लेकिन डॉ. साहू ने इस परंपरा को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए टीबी मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण को प्राथमिकता दी। उनका यह प्रयास केवल खाद्य सामग्री का वितरण नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति अपनत्व, संवेदनशीलता और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ. साहू ने संदेश दिया कि टीबी से लड़ाई केवल दवाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को पौष्टिक आहार, मानसिक संबल और सामाजिक सहयोग देना भी बेहद आवश्यक है। नियमित उपचार, संतुलित एवं पौष्टिक आहार और सकारात्मक सोच से टीबी को हराया जा सकता है।
उनकी इस पहल ने दीपावली के पर्व को एक विशेष अर्थ देते हुए यह संदेश दिया कि त्योहार की असली खुशी केवल स्वयं के घर में दीप जलाने में नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद और खुशियों का उजाला फैलाने में है।
संदेश — इस दीपावली मिठाई की मिठास से बढ़कर सेहत का उपहार, और रोशनी के साथ मानवता का उजियारा बांटें।
एक छोटी-सी पहल, किसी के स्वस्थ भविष्य की बड़ी उम्मीद बन सकती है।






