संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
राजिम में पेंशनरों का दिवाली मिलन समारोह संपन्न, कैशलेस इलाज की मांग।
नवापारा-राजिम: तहसील पेंशनर इकाई राजिम द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन पेंशनर भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन तहसील सचिव नूतन साहू ने किया।
समारोह में नवंबर माह में जन्म लेने वाले पेंशनर हेमलाल साहू, हम कुमार साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, सदाराम साहू, पन्नालाल वशिष्ठ, जी.आर. ध्रुव, भंवरलाल ध्रुव, मन्नूलाल ध्रुव, नंदकुमार सक्सेना, पुरुषोत्तम ठाकुर एवं कुमुदिनी साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वैशाखूराम साहू ने बताया कि 17 दिसंबर 2026 को प्रांत स्तरीय पेंशनर दिवस राजिम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सहित अन्य बुद्धिजीवी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने सभी पेंशनर साथियों से तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
सभा को संबोधित करते हुए योगेश्वर पुरी गोस्वामी ने पेंशनर संघ द्वारा पेंशनरों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं सभी से प्रतिमाह बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया।
इसी कड़ी में प्रफुल्ल दुबे ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग की कि शासकीय कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशनरों के लिए भी कैशलेस इलाज हेतु छत्तीसगढ़ शासन अविलंब आदेश जारी करे। उन्होंने सभी पेंशनर साथियों से संगठित होकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में अपने अनुभव को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के माध्यम से साझा करने के लिए सक्रिय रहने का आग्रह किया।
सभा को पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमलाल साहू ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की सफलता में चंद्रहास दुबे, टी.आर. धनगर, दुर्गा तारक, हृदयराम निर्मलकर, हम कुमार साहू, रघुवीर पटेल, बसंत साहू, मनीराम साहू, भागवत ढीमर, विक्रम मेघवानी का सहयोग सराहनीय रहा। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष गीता पटेल ने किया।







