राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लमगड़ा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर जोर

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लमगड़ा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर जोर।

 

       माधव सिंह बिष्ट, गौधन सिंह भैसोड़ा और दीपक पांडे ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान।

 

 

 

            अल्मोड़ा:  उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे शक्ति केंद्र सम्मेलनों के क्रम में आज लमगड़ा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों के माध्यम से राज्य निर्माण में भाजपा की भूमिका, उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

 

        लमगड़ा मंडल के शक्ति केंद्र कपकोट, सिरसौड़ा एवं जलना में मुख्य वक्ता के रूप में माधव सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया। वहीं कौमारी शक्ति केंद्र में गौधन सिंह भैसोड़ा तथा भटखोला शक्ति केंद्र में दीपक पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी सम्मेलनों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली ने की।

 

                    माधव सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण का सपना वर्षों के संघर्ष और असंख्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान से साकार हुआ। राज्य की 26 वर्षों की यात्रा में भारतीय जनता पार्टी ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रत्येक गांव एवं घर तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

            गौधन सिंह भैसोड़ा ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। शक्ति केंद्र और बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयां हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता का आधार बनेगी।

 

              दीपक पांडे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उत्तराखंड ने इन 26 वर्षों में विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक पहचान और जनहित के मुद्दों को सदैव प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर अभी से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं। प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम, नियमित जनसंपर्क और आपसी समन्वय के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाना होगा।

 

                   कार्यक्रम के मंडल प्रभारी मनीष कुमार जोशी ने कहा कि शक्ति केंद्र सम्मेलन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को एक साझा लक्ष्य और संकल्प से जोड़ने का माध्यम हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर हमारी सक्रियता, आपसी समन्वय और जनसंपर्क पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाए और संगठन की विचारधारा एवं सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। हमें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती और पार्टी की विजय के संकल्प के साथ कार्य करना है।

 

       सम्मेलनों में बूथ पदाधिकारियों, बूथ कमेटियों के सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ महिला नेत्री बाचुली देवी एवं पूरन सिंह शामिल रहे।

 

       कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली, महामंत्री जगदीश रावत, नीमा , नंदन सिंह, भीम ढैला, रमेश कुमार, नरेंद्र सिंह, भुवन राम, गोविंद राम, दीवान सिंह, नारायण सिंह रावत, सहित पार्टी के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अभद्रता को लेकर पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का आगाज। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लमगड़ा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर जोर

    • By User
    • November 15, 2026
    • 2 views
    राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लमगड़ा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर जोर

    हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अभद्रता को लेकर पुतला दहन।

    • By User
    • November 15, 2026
    • 6 views
    हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अभद्रता को लेकर पुतला दहन।

    मैं अग्नि हूँ…

    • By User
    • November 15, 2026
    • 8 views
    मैं अग्नि हूँ…

    कर्मफल  (भाग 31)

    • By User
    • November 15, 2026
    • 9 views
    कर्मफल  (भाग 31)

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का आगाज। 

    • By User
    • November 15, 2026
    • 8 views
    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का आगाज। 

    मैं रहूँ या न रहूँ, मेरी कलम से निकले सवाल जिंदा रहने चाहिए।

    • By User
    • November 15, 2026
    • 12 views
    मैं रहूँ या न रहूँ, मेरी कलम से निकले सवाल जिंदा रहने चाहिए।