साइबर ठगी से कैसे बचें। 

Spread the love

विवेक रंजन श्रीवास्तव।

                        साइबर ठगी से कैसे बचें। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से हमारी एक मिनट की आवाज की क्लिप से नकली आवाज बनाकर नाते-रिश्तेदारों से सायबर अपराधी मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। आपकी सजगता ही एकमात्र बचाव है। मोबाइल पर ओटीपी आए तो उसे बिना पढ़े कभी कोई कार्यवाही न करें। ओटीपी पढ़ने से पता लग जाएगा कि ओटीपी आया क्यों है। गलती तब होती है, जब बिना मैसेज पढ़े किसी को हम ओटीपी बता देते हैं। इससे ठग हैकिंग कर लाखों रुपये का चूना लगा देते हैं।

     मोबाइल गेम के लिए ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन हटाएं।

बच्चे अक्सर मोबाइल फोन पर गेम खेलते हैं। इनमें कई गेम ऐसे होते हैं, जिनका ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। बच्चे बिना बताए एटीएम या फिर क्रेडिट कार्ड से गेम को ऑनलाइन खरीद में उपयोग कर लेते हैं। इसमें एक बार ही ओटीपी की जरूरत होती है। फिर, बगैर ओटीपी के खाते से पैसा लगातार कटता रहता है। इस सेटिंग को तुरंत बदल दें।

चक्षु पोर्टल पर नंबर कराएं ब्लॉक।

फोन पर बैंक केवाईसी, बिजली, गैस कनेक्शन, इंश्योरेंस पॉलिसी, ऑनलाइन नौकरी, लोन, ऑफर, गिफ्ट, लॉटरी या फर्जी कस्टमर केयर जैसे फोन बारंबार आते हों तो इनकी चक्षु पोर्टल पर शिकायत करके ब्लॉक करा देना चाहिए।

ऐसे पता करें, आपके नाम से कितने सिम। 

अक्सर हमारे आधार कार्ड का दुरुपयोग करके कई सिम जारी करा लिए जाते हैं। इसका पता तब लगता है, जब इस सिम से कोई अपराध पकड़ा जाता है। आपके नाम से कितने सिम अलॉट हैं, इसे sancharsaathi.gov.in पर जाकर सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज पर क्लिक करने के बाद टैफकोप के विकल्प पर क्लिक करके जान सकते हैं।

व्हाट्सएप हैक होने से बचें…?

अनजान फाइल को फोन में डाउनलोड न करें। खासकर उन फाइलों को जिनमें डॉट एपीके लिखा हो। इसे डाउनलोड करने पर व्हाट्सएप हैक हो सकता है।

405 अनजान मोबाइल नंबर डायल करने से भी व्हाट्सएप हैक हो सकता है।

फोन चोरी होने पर तुरंत दें सूचना।

बैंक अकाउंट से जुड़े फोन के चोरी होने या गुम होने पर खाता ब्लॉक कराने के साथ तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर गुमशुदगी दर्ज कराएं। यहां फोन का ईएमईआई नंबर व अन्य जानकारी देनी होती हैं।

ठग प्राय: इस तरह के प्रलोभन देकर हमे फंसाते हैं …

यूट्यूब विज्ञापन लाइक करने पर पेमेंट

• प्रोडक्ट लाइक या रिव्यू करने पर कमाई

– पेंसिल बनाने और पैकिंग करने का काम।

– सस्ते दामों पर ऑनलाइन गाय-भैंस बेचना।

– ओएलएक्स पर खुद को आर्मी का जवान बताकर सामान खरीदना व बेचना।

– घर की छत या खेत में टावर लगवाने का लालच देना।

– स्कॉलरशिप, सरकारी योजना और शादी की राशि देने के नाम पर।

– सरकारी नौकरी के नाम पर पत्र देना।

– एटीएम बूथ पैसे निकालने में मदद करना।

– एटीएम लगवाने के लिए

– लाटरी निकल गई यह सूचना

– बिजली या फोन बंद करने की चेतावनी

पार्सल में कुछ गलत सामान पकड़ा गया है

– रिवार्ड प्वाइंट समाप्त हो रहे हैं

-शेयर ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर पैसा कई गुना करना।

-अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो तुरंत शिकायत करें 1930 पर या cybercrime.gov.in पर क्योंकि सावधानी ही बचाव है। (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक महिला की बालियां छीनने वाले दो झपटमारों को गिरफ्तार किया।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने 24 घंटे…

    जाली दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना, धोखाधड़ी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)     जाली दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 13 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 6 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।