बासबाडा – मोहनखाल मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w) 6395080071

 

बासबाडा – मोहनखाल मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 

 

बारात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की मौत, 6 घायल कंडारा-के समीप रात करीब 9 बजे हुआ हादसा, घायलों में चार की हालत गंभीर, श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर।

 

 

      ऊखीमठ:  जनपद रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में सोमवार रात करीब 9 बजे बांसबाड़ा – मोहनखाल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।

 

           जानकारी के अनुसार वाहन रांसी-गोणार क्षेत्र का बताया जा रहा है। सभी लोग पोखरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस रांसी लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

          वहीं पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों के द्वारा सभी लोगों का रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

 

           सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसओ गुमान सिंह नेगी और कांस्टेबल सोनू गोदियाल पुलिस बल, SDRF के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य कंडारा अजयवीर भंडारी पूर्व विधायक मनोज रावत व कालीमठ वार्ड के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिनोद राणा, बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

 

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

  • Related Posts

    लगातार संघर्ष और जनहित में उठाई गई आवाज का हुआ असर, नगर आयुक्त ने गेट खुलवाने के दिए आदेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    हादसे के बाद मदमहेश्वर घाटी में पसरा सन्नाटा, दूसरे दिन स्थगित रहा मदमहेश्वर मेला।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 13 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 11 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 8 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक

    • By User
    • November 17, 2026
    • 8 views
    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक