राजेन्द्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत जेल अधीक्षक) बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
कर्मफल (भाग 34)
अक्टूबर 2002 के अंतिम सप्ताह में एक शाम राजन के पास बैच-मेट तोमर जी का फोन आया। आवाज में वही पुरानी मित्रता थी, पर बातचीत का स्वर गंभीर-राजन, राज्य हस्तांतरण का अंतिम मौका है यार ! अगर मन में कुछ है तो अभी बता दो बाद में हम दोनों को पछतावे का समय नहीं मिलेगा।
राजन ने कुछ पल मौन रखा, मन ही मन छतरपुर की हवा में जातिगत भेदभाव की चुभन अभी भी महसूस हो रही है । वरिष्ठ अधिकारियों के आपसी व्यवहार में छिपा हुआ स्वार्थ और उपेक्षा भी उन्हें दुखी किए रखती थी। पिता के देहांत के बाद रिश्तेदारों की लालच ने परिवार को और भी थका दिया था। इन सबके बीच एक निर्णय की आवश्यकता थी ऐसा निर्णय जो केवल स्थान-परिवर्तन न हो, बल्कि जीवन की दिशा को भी नई रोशनी दे रहा था। राजन ने तोमर जी को बताया घर वालों से बात करके बताता हूँ।
परिवार से बात की, पत्नी और बच्चों ने बिना किसी हिचक के सहमति दे दी। “जहाँ तुम्हारा मन शांत रहे, वहीं ठीक है,” यही एक वाक्य काफी था। बच्चे भी सुनकर खुश दिख रहे थे। रात को तोमर जी को अपनी मंशा बता कर दूसरे दिन राजन ने जेल मुख्यालय को आवेदन भेज दिया। संयोग देखिए एक सप्ताह के भीतर ही राज्य-परिवर्तन का आदेश आ गया।
समय का अनोखा संयोग घटा, जिसे केवल कर्म का फल ही कहा जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अम्बिकापुर जिला जेल को केन्द्रीय जेल का दर्जा मिला था। उसी केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में राजन को प्रभारी अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया। सबसे बड़ी बात यह थी कि अम्बिकापुर जिला जेल के उन्नयन का प्रस्ताव स्वयं राजन ने ही अपने पहले कार्यकाल में शासन को भेजा था। अब वही प्रस्ताव उनके लिए पुन: छत्तीसगढ़ राज्य लौटने का मार्ग बन गया। व्यक्ति कि सोच / योजना अपनी जगह सही है लेकिन समय के अनुरूप बदलाव प्रगति का साध्य और साधक होता है।
नवम्बर 2002 के दूसरे सप्ताह में जब राजन ने केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का प्रभार ग्रहण किया, तो पूरे सरगुजा संभाग में मानो कोई उत्सव सा छा गया। कैदी बैरकों में फुसफुसाते हुए कहते “राजन साहब वापस आ गए हैं। माननीय कोर्ट के जज, अधिवक्ता, स्थानीय सरकारी विभागों के अधिकारी, पत्रकार, साहित्यकार सभी के चेहरे पर एक अप्रत्याशित प्रसन्नता थी। दूरदर्शन केंद्र और आकाशवाणी अम्बिकापुर ने तुरंत उनके साक्षात्कार प्रसारित किए। उनकी बातों में वही पुरानी स्पष्टता थी अपराध के मूल कारणों पर विचार, सुधार की संभावनाओं पर विश्वास और व्यवस्था को मानवीय बनाने की अपील / वार्ताएँ केवल चर्चा नहीं बनीं। वे आने वाले समय में विभागीय पदोन्नति का कारण भी बनीं। लोग देख रहे थे कि एक अधिकारी जब अपने काम को सेवा समझकर करता है, तो उसका प्रभाव केवल जेल की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहता। वह पूरे समाज तक पहुँचता है।
राजन के लिए यह वापसी किसी पुरस्कार से कम नहीं थी। छतरपुर के कटु अनुभवों ने उन्हें और अधिक परिपक्व बनाया था। अब अम्बिकापुर की इस मिट्टी में वे फिर से वही बीज बोने वाले थे, जिन्हें उन्होंने कभी अपने प्रस्तावों और लेखों में लिखा था सुधार संभव है, अगर इरादा साफ हो और कर्म निरंतर चलता है तो जीवन में वांछित सफलता मिलती जरूर है।
केन्द्रीय जेल के अधीक्षक के रूप में उनका नया अध्याय शुरू हो चुका था। और इस बार उनके साथ पूरा अम्बिकापुर खड़ा था। घर में सज्जो ने अपने तरीके से बाग – बग़ीचा लगाया। स्थानीय लॉइननेस क्लब को जॉइन कर अनेक सकारात्मक कार्य जेल और जेल से बाहर स्कूल / छात्रावास में निर्धन बच्चों को बस्ते, किताबें, पेन पेंसिल वितरित करती हैं। जेल के बाहर बंदियों के सिले वस्त्र, बांस का फर्निचर, गोना – पट्टी, जैसी सामग्री के साथ नाश्ते की जेल केंटीन खोलते हैं। जहां सुबह – सुबह, हराम स्वादिष्ट समोसे, बड़े, आलू – चिप्स की खुशबू से पूरा शहर आकर्षित होता है।
(शेष भाग कल)








