जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

Spread the love

 

कवयित्री /लेखिका                                                      सुश्री सरोज कंसारी                                                  नवापारा राजिम

     

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड                                              (w) 6395080071

                          आलेख                                                                 “””””””””””

        जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से                           _सुश्री सरोज कंसारी 

 

 

             जीवन एक चक्रव्यूह है। एक ऐसा जाल है-जिसमें जाने के बाद निकल पाना बहुत कठिन है। सांसारिक जीवन त्याग- तपस्या,समर्पण औऱ संघर्ष की राह है। जन्म- मरण के इस चक्रव्यूह में हम जीवन भर उलझें रहते है। काम- क्रोध, मद-मोह, माया, भोग- विलास, ईर्ष्या- बैर, छल- कपट तुलना, बदला- अपमान, ताना- षड्यंत्र, धोखा, बेईमानी- झूठ, रिश्वतखोरी औऱ स्वार्थ का चारो तरफ चक्रव्यूह है। जीवन के चक्रव्यूह से अपने बल-बुद्धि औऱ धैर्य से ही निकल सकतें है।

        बचपन से बुढ़ापे तक हम अपने जीवन में युद्धरत होते है।कई तरह की चुनौतियां होती है जीवन में।मनुष्य जीवन हर पल समस्याओं के चकव्यूह में होता है।जीवन के चक्रव्यूह में हम आरंभ से अंत तक उलझें रहते है। सांसारिक बंदिशों का एक मजबूत घेरा होता है, हर पल हमारे आसपास।जहां- हमें, पारिवारिक- मानसिक, आर्थिक-राजनितिक, सामाजिक शारीरिक कई तरह की समस्याएं आती है। हादसों से गुजरते हैं तब समझ पाते हैं – मुसाफिर है, मंजिल तक पहुंचते क्या हो जाए पता नहीं? अनजान सफर है जिंदगी बस! आनंद लिजिए हर क्षण का।जीवन के इस चक्रव्यूह में जब हम हर तरफ से हार जाते है, असफल- दुखी औऱ उदास हो जाते है, तब सबक मिलता है कि- “रिश्तों की भीड़ तो बहुत है पर अक्सर तकलीफ में हम अकेले ही होते है”। हमें जीवन के हर मोड़ पर अकेले चलने-रहने हर स्थिति का सामना, हुनर को प्रदर्शित करने औऱ लड़ने की ताकत हमें हर पल अर्जित करना चाहिए।सबसे बड़ी जरूरत खुद को संभालना है। जब जख्म गहरा हो,उम्मीद टूट गई हो तब खुद का साथ देना है औऱ दर्द में खुद मरहम लगाना आना चाहिए। रोग- शोक औऱ भय के माहौल अक्सर निर्मित हो जाते है। जीवन के इस चक्रव्यूह को साहस- उम्मीद औऱ मेहनत से तोड़ सकतें है।

रोकर, सोचकर, चिंता करके हम खुद को हराते है, जीतने के लिए बस साहस के साथ खड़े होना सीखिए!

“बिखराव तो हर जगह है, समेट लेने कि कोशिश करते रहिए”।

सांसारिक जीवन के इस चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए मानसिक मनोबल की जरूरत होती है।

       मानसिक शोर को शांत किजिए। आंतरिक द्वन्द मन हर पल तकलीफ देती है। अंतर्मन में कई तरह के शोर होते है। जीवन में कुछ बाते दिल की गहराई में ठहर जाती है, हम कितने भी कोशिश कर ले निकल नहीं पाते ।साधारण सी बात भी कभी-कभी हमें पूरी तरह तोड़ देती है। कभी हालत ही ऐसे बन जाते है की सांसरीक जीवन की यातनाएं मन को कमजोर बना देती है। जीवन में बहुत कुछ करने- पाने औऱ सुखी रहने की चाह में कई तरह की व्याकुलताओं से होकर गुजरते है।

      सुबह से रात तक अपने दैनिक दिनचर्या में व्यस्त होते है। हमें इस जीवन में कई तरह के कार्य करते है। सुख- दुख का अनुभव हर पल होता है। कभी उत्साहित, तो कभी दुखी होते है। अपनी जीवन शैली को व्यवस्थित किजिए। बिखरे -टूटे किसी गम में खोए रहेंगे तो कमजोर बन जाएंगे। अपनी क्षमता को जानिए औऱ गतिशील रहिए। बाधाएँ आती ही रहेगी मार्ग में, आपको निकलना है मुश्किलों से आगे, अपनी हिम्मत से। मन में अनावश्यक विचारों के भारी बोझ मत रखिए।निडर बनिए। शांत मन से हर समस्या के समाधान ढूंढिए।जो बुरा लगे उसे छोड़िए अच्छा लगे उसे अपनाइए।

          इस मन- मस्तिष्क में हर किसी न किसी दुख का आहट होता है। जितने शांत रहोगे, उतने सुखी रहोगे। समस्या को खुद पर हावी कर लेने से मन विचलित होता है। 

        अपने अंतर्मन के बोझिल शोर को रोकिए! औऱ स्वस्थ मानसिकता का विकास किजिए। दुर्भाव से मुक्त मन ही इस सांसारिक जीवन का आधार है। अपने मन को हमेशा सरल बनाइए. अच्छे विचार से जीवन के पथ पर आगे बढ़ते रहिए, चाहे कितना भी घना अंधेरा हो, एक दिन हिम्मत से बढ़ते हुए रोशनी पा ही लेंगे, बुराइयों में लिप्त होकर अपनी आत्मा को दूषित मत किजिए। सर्वे भवन्तु सुखिनः का भाव लेकर अपने हर कार्य की शुरुवात कीजिए। मानसिक शोर बेहद नुकसान दायक होता है। 

                      

 

              ********************

                       आलेख

 

       जो करना है, उसे पूरी ताकत से करो                                            _सरोज कंसारी 

 

 

        हर इंसान के अपने अलग सपने होते हैं और वो उसे पूर्ण करना चाहते हैं। जीवन में कुछ कर गुजरने और बनने की चाह स्वाभाविक हैं। भावनाएं हर पल हमें भीतर से सुख- दुख की अनुभूति देती हैं। जो अच्छा लगे उसे पा लेने और न लगे उसे छोड़ देने की सोच हर किसी की होती हैं। पा लेने और खो देने के बीच जो घटित होता हैं, वह महत्वपूर्ण हैं। सब कुछ आसान नहीं होता और न ही कठिन। जरुरी होता हैं, अंतर्मन के द्वन्द को शांत करना। हर पल मन में बहुत सी बाते आती हैं और हम सोचते- सोचते बहुत दूर चले जाते हैं। पास जो हैं उसे भूलकर। जो हैं, उस पर हकीकत में मेहनत नहीं कर पाते। सांसारिक जीवन की यात्रा में थकान बहुत हैं, पर इसे पार कर लिए तो सुकून भी हैं। बस बनने और बिगड़ने की हर परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाएं रखिए। हमेशा वह मत सोचिए! जिससे सिर्फ आप हर सुविधाओं के बीच जीवन यापन कर सकें। उस जिंदगी को भी जीने की कोशिश किजिए, जिसमें दर्द बेहद हैं। संभव कुछ भी नहीं फिर भी कोशिश कीजिए, उस माहौल से गुजरने की। आज हमारे पास बहुत कुछ हैं फिर भी कुछ न कुछ कमी महसूस करते हैं। हमें सीखना होगा, कैसे जीते हैं तकलीफ में, कैसे निकलते हैं घुटन से? क्योंकि जिंदगी हर पग एक नए माहौल देती हैं। सामंजसय ही जिंदगी हैं।

           दुख पाना नहीं चाहते तो,देना भी नहीं। किसी की आंसूओं से अपनी खुशियों की कहानी कभी मत लिखिए।जीवन में हर व्यक्ति कुछ न कुछ करना चाहता है। जो भी करना हैं, उसे पूर ताकत से किजिए। अधूरा मत छोड़िए! कोई भी काम,चाहें सफलता मिले या असफलता। 

        पूरी ताकत से आशय हैं- मानसिक रूप से खुद को तैयार करना, किसी कार्य को करने के लिए।निर्भीक होकर खड़े होना।मन में किसी प्रकार के संदेह नहीं रखना। शुद्ध भाव से कार्य करना, जिस कार्य की शुरुवात किए उसे पूर्ण करते तक। अपने कार्य के लिए साहसी और उत्साहित होना। पूर्ण होगा यह विश्वास अंत तक बनाएं रखिए। कार्य पूर्ण होते तक एक क्षण भी अपनी ऊर्जा बेवजह के तनाव में व्यर्थ मत कीजिए। धैर्य से काम किजिए। मन एकदम शांत रखिए। अपने काम से प्रेम किजिए औऱ ईमानदार रहिए।

       किसी भी परिस्थिति में अपने किसी भी कार्य को बीच में मत रोकिए। जीवन के इस सफर में या तो आगे बढ़िए या पीछे चले जाइए, बीच में रहकर भटकिए मत।सफल होना हैं, तो पूर्ण कोशिश किजिए।

करने से पहले सब तय किजिए- कैसे करना हैं? लेकिन बाद में पछतावा मत किजिए। हिम्मत से जीत होती हैं, डर से ही हार।

        जो भी ख्वाहिश हैं, उसके लिए पूरी ताकत लगा दीजिए। कोई भी कार्य करते समय मत सोचिए! क्या होगा! बस करना हैं उसे हर हाल में यह ठान लिजिए। कल के लिए मत छोड़िए अपने सपने को।

 

                

  • Related Posts

    हर तकलीफ एक सबक हैं

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री /लेखिका                                                   …

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    • By User
    • November 20, 2026
    • 2 views
    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    हर तकलीफ एक सबक हैं

    • By User
    • November 20, 2026
    • 5 views
    हर तकलीफ एक सबक हैं

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 20 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?