सुश्री सरोज कंसारी मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका नवापारा-राजिम रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आलेख “””””””””””
विश्वास: ईश्वर की भक्ति जैसा सुश्री सरोज कंसारी
विश्वास एक ऐसा शब्द है, जिसके बिना रिश्ते का कोई मोल नहीं। रिश्तों की दुनिया का सबसे प्यारा सफर विश्वास है। विश्वास के सहारे हम जीवन की हर जंग जीत जाते हैं। विश्वास से ही जीवन की उलझनों के बीच एक नया रास्ता बनता है।
विश्वास एक अनजान मजबूत बंधन है, जिसमें एहसास की गहराई होती है। किसी का विश्वास जीवन का अद्भुत उपहार है। जिसके पास विश्वास से पूर्ण रिश्ता है, वह आज के समय में सबसे सफल और सुखी इंसान है।
विश्वास: जीवन की सबसे बड़ी ताकत
विश्वास का आरंभ हो, पर उसका अंत न हो। विश्वास किसी इंसान की सबसे बड़ी ताकत है। जिसे बनाने में समय लगता है, और तोड़ देना हमारा दुर्भाग्य है। किसी का विश्वास तोड़कर जीवन का हर लम्हा उदास हो जाता है।
रोते को हँसा देना सबसे बड़ी साझेदारी है, लेकिन विश्वास देकर मुकर जाना दुर्भाग्य है। दिल की आह!जिंदगी को तबाह कर देती है। फूल बनकर महकाना जरूरी है, काँटे बनकर चुभने वालों की कमी नहीं।
विश्वास: सुखी जीवन की नींव
विश्वास के दम पर हर उदासी दूर हो जाती है। विश्वास संपूर्ण जीवन का आधार है। विश्वास न हो तो जीवन का हर लम्हा संदेह से भर जाता है। कोशिश कीजिए, किसी कार्य-व्यवहार से विश्वास न टूटे। विश्वास टूटने से हँसती-खेलती जिंदगी गमगीन हो जाती है।
अगर आपका विश्वास किसी की हिम्मत है, तो उसे टूटने मत दीजिए। आप पर विश्वास कर कोई जिंदगी जी रहा है, आगे बढ़ रहा है, खुश है, उन्हें गर्व है, तो हर हाल में निभाइए।
विश्वास: एक भावनात्मक रिश्ता
विश्वास एक भावनात्मक रिश्ता है, जिसमें आपस में प्रेम, समझदारी, सामंजस्य और सहयोग की कड़ी है। विश्वास से हम आपस में जुड़ते हैं। विश्वास रिश्तों की इस दुनिया की मजबूत कड़ी होती है।
विश्वास जीतकर हम सिर्फ रिश्ते नहीं पाते, बल्कि उनसे भावनात्मक रूप से गहराई से जुड़ते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख, कल्पना, सपने, रुचि और शौक को महसूस कर पाते हैं। विश्वास की डोर थामे रहना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विश्वास तोड़ना: सबसे बड़ा पाप
तोड़कर किसी का विश्वास, किसी के जीवन में अंधकार न करना। दिल की आह से तबाह हो जाती है हर खुशी। छीनकर किसी के मन की शांति, खुद को समझदार न समझना। वक्त का पहिया घूमकर आप तक आएगा जरूर।
किसी का विश्वास पाकर हम सिर्फ उस इंसान को नहीं जीतते, बल्कि उसे हर पल जीने की नई वजह देते हैं। आज स्वार्थ से भरी इस दुनिया में किसी के लिए त्याग, समर्पण और विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी उपलब्धि है। आँख बंद कर जो आप पर विश्वास कर ले, कोशिश कीजिए वो कभी न टूटे। किसी की खुशियों के लिए मौन प्रार्थना बेहद असरकारी होती है।
विश्वास: ईश्वर की भक्ति जैसा
किसी के प्रति विश्वास ईश्वर की उस आस्था, भक्ति और निश्चल प्रेम जैसा है, जिसे हम देख नहीं सकते, पर महसूस कर सकते हैं। विश्वास माँ की ममता है, विश्वास बच्चे की मासूमियत जैसा है, जिसमें कोई संदेह न हो। विश्वास आंतरिक सुकून है, मन-मंदिर में उम्मीद का एक दीप, जिसकी लौ हर पल को रोशन करती है।
आज के रिश्ते और विश्वास का संकट
आज के रिश्ते विश्वास के अभाव में कमजोर होते जा रहे हैं। मानसिक मजबूती की बजाय आज लोग स्वार्थ में जी रहे हैं। जहाँ निज स्वार्थ हावी हो, वहाँ गहरे रिश्तों से भी लोग खेल जाते हैं। छल-षड्यंत्र कर भावनात्मक रूप से किसी को जख्मी कर, खुद को सफल, समझदार और सम्मानित व्यक्तित्व सिद्ध करने में आज लोग माहिर होते जा रहे हैं।
झूठ के सहारे अपने सपनों का महल बना लेना आसान है। झूठ की नींव कमजोर होती है, जब सच का प्रहार होता है, तब संभलना मुश्किल होता है।
विश्वास एक वादा है, जीवन भर निभाने का। विश्वास मुश्किल वक्त का सबसे बड़ा साथी है।
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक






