मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

    मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशामुक्ति के लिए                जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश।

 

      अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में             जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित।

 

 

                 अल्मोड़ाः अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

 

              बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने समाज कल्याण, पुलिस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए नशामुक्ति के लिए व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

 

         अपर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को विशेष रूप से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों पर ध्यान देने तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के व्यवहार एवं गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाए। बच्चों में किसी प्रकार का असामान्य व्यवहार अथवा परिवर्तन दिखाई देने पर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

 

             उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूकता अभियानों से जोड़ा जाए, ताकि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित कर सकें।

 

     अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नशे की रोकथाम के लिए केवल विभागीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कार्य किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सतर्कता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग को नशे से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास के लिए समन्वित प्रयास करने को कहा।

 

       उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को इन अभियानों से जोड़ा जाए।

 

                 

 

       बैठक में उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जसमीत कौर, वर्षा जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र राम कोहली सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    क्रौंच पर्वत पर देव दीपावली के रूप में मनाया गया वैकुंठ चतुर्दशी पर्व।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल कार्यक्रम एवं चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन कल।

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश।

    • By User
    • November 23, 2026
    • 2 views
    मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश।

    क्रौंच पर्वत पर देव दीपावली के रूप में मनाया गया वैकुंठ चतुर्दशी पर्व।

    • By User
    • November 23, 2026
    • 8 views
    क्रौंच पर्वत पर देव दीपावली के रूप में मनाया गया वैकुंठ चतुर्दशी पर्व।

    जी हाँ, मैं वही हूँ… एक अल्हड़ आदमी!

    • By User
    • November 23, 2026
    • 11 views
    जी हाँ, मैं वही हूँ… एक अल्हड़ आदमी!

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल कार्यक्रम एवं चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन कल।

    • By User
    • November 22, 2026
    • 13 views
    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल कार्यक्रम एवं चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन कल।

    कबाड़ीवाला

    • By User
    • November 22, 2026
    • 14 views
    कबाड़ीवाला

    उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां की वापसी के मायने।

    • By User
    • November 22, 2026
    • 10 views
    उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां की वापसी के मायने।