ऊखीमठः भगवती नैणी देवी के आंचल में बसा व दशज्यूला की हृदय स्थली के रूप में विख्यात जी आई सी जागतोली के खेल मैदान में तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आगाज।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः भगवती नैणी देवी के आंचल में बसा व दशज्यूला की हृदय स्थली के रूप में विख्यात जी आई सी जागतोली के खेल मैदान में तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है! महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दशकों ने देर सांय तक भरपूर लुप्त उठाया! तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के चित्र पर जनसमूह द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आगाज होने से क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है जबकि विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है! तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का शुभारंभ अवसर अतिथियों द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा नौनिहालों ने सरस्वती वन्दना से मां शारदे का गुणगान किया तथा महिला मंगल दल की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया! जागतोली दशज्यूला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने कहा कि धार्मिक मेलों के आयोजन से ग्रामीणों में भाईचारा व आपसी सौहार्द बना रहता है इसलिए धार्मिक मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए महोत्सव समिति को यथासंभव मदद देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि वीरांगना संगठन अगस्तमुनि अध्यक्ष माधुरी नेगी ने कहा कि नन्दाष्टमी के पावन अवसर पर जागतोली में लगने वाले पौराणिक मेले की अपनी विशिष्ट पहचान है। जिला पंचायत सदस्य सारी सविता भण्डारी ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र के आमजनता के सहयोग से प्रति वर्ष जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया जबकि महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला के आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक महत्ता व दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन सिंह जग्गी व संचालन बीरेन्द्र बर्त्वाल, राजेन्द्र काण्डपाल व सुमन पंवार ने सयुंक्त रूप से किया! तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही तथा अनूप नेगी, भरत मैखुरी, मोन्टी मद्रवाल व संजय नेगी द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है।महोत्सव में बाल विकास, स्वास्थ्य , कृर्षि, समाज कल्याण, उद्यान विभाग तथा महिला अन्न स्वराज समूह, पंचायतीराज, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को अनेक जानकारियां दी जा रही है! इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, श्रीनंद जमलोकी लक्ष्मण बर्त्वाल, सूरजपाल गुसाईं, रोशनी देवी, रेखा चौधरी, पंचम सिंह नेगी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, विजयपाल कठैत, योगम्बर रावत, हेमन्त बर्त्वाल, रवीन्द्र जग्गी, प्रधान दलेब राणा, कान्ती देवी, हेमलता काण्डपाल, रजनी शर्मा, छत्तर सिंह राणा, शेलेन्द्र भण्डारी, जसमाली देवी, राज बिष्ट, बिक्रम सिंह नेगी, संयोजक निधेकिशोर काण्डपाल, विवेक काण्डपाल, सुभाष चौहान, विमल बिष्ट, मुकेश रावत,नमिता काण्डपाल सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे!

  • Related Posts

    डांस- संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति एवं उद्यांचल टीम द्वारा प्रस्तुति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026 की सांस्कृतिक संध्या में हास्य-व्यंग्य और मधुर संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि