ब्यूरो जौनपुर (केराकत): पंकज सीबी मिश्रा।
थानागद्दी में अचानक जमीन से फूट पड़ी खून की भयंकर धारा।
जौनपुर केराकत, पंकज सीबी मिश्रा : जनपद के केराकत विकासखंड के ग्रामसभा थानागद्दी में ग्रामीणों में तब दहशत फैल गई जब अचानक शाम को बारिश शुरू होते ही जमीन से खून की धारा निकलने लगी जिसे देख ग्रामीण डर गए। आपको बता दें कि ग्रामसभा थानागद्दी के मौजा देवनाथपुर में पूर्व ग्रामप्रधान भामा सरोज पत्नि रामभजन सरोज के दरवाजे के सामने अचानक बारिश शुरू होते ही खून की भर – भर धारा बहने लगी जिसे देखते पूर्व ही ग्राम प्रधान का पूरा परिवार भयभीत हो गया। पहले तो उन्हें लगा की धारा किसी मरे जानवर से है पर ज़ब जमीन के भीतर से निकल रही खून की धारा लगातार बहने लगी और बंद होने का नाम नहीं लें रही थी तब उन्होंने आस पास के ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा, ग्रामीण शोभनाथ मिश्र, चंद्रभान मिश्र, राजेश मिश्र इत्यादि आस पास के ग्रामीणों एकत्र हुए, उस जगह को को ध्यान से देखना शुरू किया तो पता चला की कोई ऐसा छोटा सा आश्चर्यजनक टुकड़ा है जो बरसात में ऊपर से गिरा है और जिस पर पानी गिरते ही उससे खून के रंग की भारी धारा निकल रहा। ग्रामीणों ने जब उस वस्तु को टाला तो पुनः वह दूसरी जगह से धारा के रूप में खुनी रंग का द्रव छोड़ने लगा। ग्रामीणों ने मांस के छोटे से टुकड़े सरिखे उस वस्तु को एक डिब्बी में बंद किया तब जाकर पूर्व प्रधान के घर वालों ने राहत की सांस की ली। अब ऐसे में यह दिलचस्प है की वह आखिर क्या था जो पानी से इतना तेज अभिक्रिया कर रहा था और एकदम खून जैसा रंग लगातार छोड़ रहा था जीससे दो सौ मीटर तक की भूमि खून से लाल दिखाई देने लगी। ग्रामीण लगातार इसपर चर्चा करते रहें और सुबह पुनः उस वस्तु को देखने की कोशिस करने की बात हुई।






