वाराणसी-देवघर-वाराणसी के लिए रेलवे बोर्ड ने किया मार्ग निर्धारण, मात्र सात घंटे 10 मिनट में पूरी होगी यात्रा

Spread the love

वाराणसी। विश्वनाथ धाम से बाबा वैजनाथ (देवघर) धाम का रिश्ता मजबूत करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सात घंटे 10 मिनट में सफर पूरा करेगी। देवघर जंक्शन से वाराणसी जंक्शन के बीच की 457 किमी. दूरी पूरा करने में वंदे भारत एक्सप्रेस का चार रेलवे स्टेशन पर वाणिज्यिक (जिस स्टेशन से यात्री चढ़ते और उतरते हैं) ठहराव होगा। 15 सितंबर से ट्रेन का शुरू होने के दृष्टिगत रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के मार्ग निर्धारण पर मुहर लगा दी है।

अब 20 कोच वाली वंदे भारत सुबह जाएगी दिल्ली

वाराणसी से सुबह नई दिल्ली जाने वाली 16 कोच की 20415 वंदे भारत अब 20 कोच की होगी। 15 सितंबर को नए वर्जन की वंदे भारत (20 कोच) रैक का प्रधानमंत्री आनलाइन शुभारंभ करेंगे। दिन में 11 बजे प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाते ही वंदे भारत रवाना होगी तो उसका सफर प्रयागराज तक होगा।

नई रैक को अगले दिन जनता को समर्पित करने के लिए सिस्टम को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं कि 16 दिसंबर से ही वंदे भारत की नई रैक चलने लगेगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक बनारस से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20 कोच) देश की पहली रैक होगी।

उद्घाटन के लिए एडीआरएम लालजी चौधरी और स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। 15 सितंबर को ही देवघर से ही लौटने वाली ट्रेन का स्वागत भी किया जाएगा।

वाराणसी-देवघर के बीच इन स्टेशनों पर रुकेगी

  • -पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू)।
  • -गया जंक्शन।
  • -नवादा
  • -जसीडीह जंक्शन।

नंबर गेम

  • -22499 बनकर देवघर से वाराणसी आएगी वंदे भारत।
  • -22500 बनकर वाराणसी से देवघर जाएगी वंदे भारत।
  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)