कुमाऊं में भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने और तीन दिन का अलर्ट।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

कुमाऊं में भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने और तीन दिन का अलर्ट।

भारी मलवा आने से कुमाऊं में 75 से अधिक सड़कें बंद, हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग पर रात में यातायात रोका।

सम्पूर्ण कुमाऊं में बुधवार रात से शुरू हुई मुसलाधार बारिश बृहस्पतिवार व आज शुक्रवार शाम तक जारी है। जिसके कारण यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी से बोल्डर गिरने, मलवा आने और भूस्खलन के कारण टनकपुर-पिथौरागड़ राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 12घंटे बंद रहा। इसके अलावा कुमाऊं में स्टेट हाइवे समेत 75से अधिक सड़कें बंद हो ग‌ईं। मौसम विभाग ने तीन दिन तक का और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बृहस्पतिवार रात वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। वहीं चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट सड़क दूसरे दिन भी नहीं खुल सकी।जिस कारण दो दिन से 50से अधिक कैलाश यात्री धारचूला में फंसे हुए हैं। पिथौरागढ़ की दारमा व्यास घाटियों में सीजन का पहला हिमपात हुआ।

बागेश्वर में बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटखोला के पास हिलवेज कंपनी ने पांच घंटे लगातार काम करके सड़क खोल दी।चेतलधार और तवाघाट के पास मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गई है। जिसके चलते दूसरे दिन भी आदी कैलाश यात्री गुंजी की ओर नहीं जा सके।

एसडीएम मंजीत सिंह ने चेतलधार पहुंचकर बृहस्पतिवार को सड़क का निरीक्षण किया। एसडीएम ने लगातार हो रही मुसलाधार बारिश को देखते हुए आदी कैलाश यात्रियों और स्थानीय लोगों से अकारण आवाजाही न करने की अपील की है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है।इस चेतावनी को देखते हुए कुमाऊं के क‌ई जिलों के स्कूलों/आंगनबाड़ी केंद्र को,कक्षा एक से बारहवीं तक आज बंद रहे।

  • Related Posts

    मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़।          

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानड़ः  गोवर्धन कुम्भकार                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व…

    फिरोजपुर में हुई तेज बारिश, लोगों को गर्मी से राहत। 

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       https://www.transfernow.net/dl/20260712BXdkaqpE     फिरोजपुर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 13 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 6 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।