ऊखीमठ: केदार घाटी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।

Spread the love

ब्यूरो: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: केदार घाटी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।

केदार घाटी के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश होने से बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में बारिश होना काश्तकारों की धान व साग – भाजी की फसलों के लिए शुभ माना जा रहा है। मूसलाधार बारिश होने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होने लगी है। बारिश के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर वृद्धि होने के आसार बने हुए है तथा हिमालयी आंचल में बसे सुरम्य मखमली बुग्याल हरियाली के आच्छादित होने लगे है। सोमवार को दोपहर बाद केदार घाटी के अधिकांश इलाकों में अचानक मौसम के करवट लेने से मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो काश्तकारों के चेहरे खिल उठे साथ आम जनमानस को बढ़ते तापमान से भी राहत मिली।                           मूसलाधार बारिश होने के कारण काश्तकारों की धान, मडुवा, चौलाई तथा साग – भाजी की फसलों को मानकों के अनुसार पानी मिलने से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे है। स्थानीय व्यापारी राय सिंह धर्म्वाण ने बताया कि क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से आम जनमानस को बढ़ते तापमान से राहत मिली है। 6 माह टिंगरी के बुग्यालों में प्रवास करने वाले भेड़ पालक प्रेम भटट् ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी में मूसलाधार बारिश होने से ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होने लगी है। गैड बष्टी के काश्तकार बलवीर राणा ने बताया कि क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश काश्तकारों की फसलों के लिए शुभ मानी जा रही है! ग्रामीण केशर सिंह नेगी ने बताया कि मूसलाधार बारिश होने से प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर में वृद्धि होनी की सम्भावना बनी हुई है।

जल संसाथान के अवर अभियन्ता बीरेन्द्र भण्डारी ने बताया कि मूसलाधार बारिश से पेयजल योजनाओं के मूल स्रोतों पर हल्की वृद्धि होने से सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने में सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़।          

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानड़ः  गोवर्धन कुम्भकार                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व…

    फिरोजपुर में हुई तेज बारिश, लोगों को गर्मी से राहत। 

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       https://www.transfernow.net/dl/20260712BXdkaqpE     फिरोजपुर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।