उद्घाटन से पहले बदला वंदे मेट्रो का नाम, रेलवे ने दी नई पहचान

Spread the love

 भुज। गुजरात के भुज और अहमदाबाद के बीच दौड़ने को तैयार वंदे मेट्रो का नाम उद्घाटन से कुछ घंटे पहले बदल दिया गया। अब इस मेट्रो को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा। रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम 4:15 बजे वर्चुअली नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाएंगे।

नौ स्टेशनों पर रुकेगी रैपिड रेल

यह ट्रेन भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी। रैपिड रेल का उद्देश्य इंटरसिटी कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। आम लोग 17 सितंबर से अहमदाबाद से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यात्रा का कुल किराया 455 रुपये होगा।

अहमदाबाद के आस-पास होगी कनेक्टिविटी

रेलवे के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मंत्रालय ने वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला लिया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक अन्य मेट्रो केवल छोटी दूरी तय करती हैं। मगर नमो भारत ट्रेन अहमदाबाद को आस-पास के शहरों से जुड़ेगी।

रैपिड रेल में कुल 12 कोच

यह रैपिड रेल कई नई तकनीक से लैस होगी। इसमें कुल 12 कोच होंगे और 1150 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। रैपिड रेल अन्य मेट्रों से अलग है। यह सेवा शहरों के मध्य तेज यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म