भाजपा विधायक नितेश राणे पर बरसे अजित पवार

Spread the love

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज इशारों-इशारों में भाजपा पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी ऐसी भाषा का कड़ा विरोध करती है।

नितेश राणे पर निशाना

अजित पवार जाहिर तौर पर भाजपा विधायक नितेश राणे का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें हाल ही में एक वीडियो में एक सभा में यह कहते हुए सुना गया था कि लोगों को केवल हिंदुओं के साथ ही व्यापारिक लेन-देन करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे कंकवली विधायक नितेश राणे इससे पहले नासिक स्थित आध्यात्मिक नेता रामगिरी महाराज की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ समुदाय के विरोध प्रदर्शन को लेकर मुसलमानों को धमकाने के लिए विवादों में थे।

अजित पवार ने क्या कहा?

यहां चाकन में एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने गुरुवार को कहा,

अजित पवार ने इसी के साथ लोगों से वोट देने की भी अपील की। उन्होंने कहा, “आपने आज तक कुछ लोगों को प्यार और समर्थन दिया। अब कुछ दिनों के लिए हमें भी वही प्यार और समर्थन दीजिए। हम कुछ भी गलत नहीं करेंगे।”

पवार ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में होने के बावजूद उन्हें अब तक सर्वश्रेष्ठ भाषण या सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार नहीं मिला है।

  • Related Posts

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    Spread the love

    Spread the love  ✍️ प्रियंका सौरभ कवयित्री, स्तंभकार व स्वतंत्र पत्रकार हिसार, हरियाणा।     साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?     बचपन…

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    Spread the love

    Spread the love  हरी राम यादव,  सूबेदार मेजर (आनरेरी)     जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल   18 जाट रेजीमेंट के वर्तमान कमान अधिकारी ने अपनी यूनिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • July 18, 2025
    • 6 views
    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक