राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जंगलों में अवैध कटान की घटनाएं सामने आने से सरकार की चिंता बड़ी

Spread the love

देहरादून। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जंगलों में अवैध कटान की घटनाएं सामने आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए वन तस्करों पर नकेल कसने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की तैयारी है, जिसे लेकर गंभीरता से मंथन चल रहा है। इसके अलावा सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने और ड्रोन समेत आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर निगरानी तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

टौंस वन प्रभाग, चकराता वन प्रभाग समेत अन्य प्रभागों के जंगलों में हाल के दिनों में पेड़ों के अवैध कटान की घटनाएं सामने आई हैं। वन तस्कर जंगलों में घुसकर बेशकीमती हरे पेड़ों का पातन कर दे रहे हैं और वन विभाग बाद में लकीर पीटता रह जाता है।

इससे विभागीय कार्यशैली और निगरानी तंत्र पर भी प्रश्न उठना लाजिमी है। यद्यपि, इन मामलों में लापरवाही बरतने पर संबंधित क्षेत्रों में तैनात कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई है, लेकिन वनों को बचाना एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है।

अब जबकि सरकार वनों का जीईपी (ग्रास एन्वायरनमेंट प्रोडक्ट) सूचकांक भी जारी कर रही है तो ऐसे में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि वनों के अवैध कटान की घटनाएं न हों। इस सबको देखते हुए सरकार ने अब वन तस्करों पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के क्रियान्वयन की ठानी है। वन मंत्री सुबोध उनियाल पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि जिस भी क्षेत्र में ऐसी घटनाएं सामने आएंगी, वहां जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

इसी क्रम में वनों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है तो जंगलों की निगरानी के लिए बेहतर सर्विलांस सिस्टम के साथ ही इसमें आधुनिक तकनीकी के उपयोग का निर्णय लिया गया है।

यही नहीं, वन क्षेत्रों में अवैध कटान की रोकथाम के दृष्टिगत स्पेशल टास्क फोर्स के गठन पर भी मंथन शुरू कर दिया गया है। यह टास्क फोर्स प्रभाग अथवा वृत्त किस स्तर पर हो, इसे लेकर खाका खींचा जा रहा है। वन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करें।

वन मंत्री उत्तराखंड, सुबोध उनियाल ने बताया- जंगलों में अवैध कटान की घटनाएं न हों और वन तस्करों पर सख्ती से नकेल कसी जाए, इसी के दृष्टिगत वन विभाग के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स के गठन पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views