संजय लीला भंसाली की फिल्म’लव एंड वॉर’ का प्रदर्शन टला।

Spread the love

(विभूति फीचर्स)

संजय लीला भंसाली की फिल्म’लव एंड वॉर’ का प्रदर्शन टला।

                    संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘ लव एंड वॉर ‘ की रिलीज डेट बदल दी गई है। संजय लीला भंसाली के मुताबिक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म अब क्रिसमस 2025 के बजाय 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस तरह से फिल्म सबसे लंबी छुट्टियों का फायदा उठाने वाली है, क्योंकि उस समय रमजान, रामनवमी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्यौहार एक के बाद एक आएंगे। भंसाली के मुताबिक यह एक बड़ी फिल्म को रिलीज करने का सही समय होगा क्योंकि इससे लोगों को पूरे छुट्टियों के मौसम में इसे एंजॉय करने का मौका मिलेगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे टैलेंटेड एक्टर्स इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ रणबीर और भंसाली की एक साथ काम करने वाली पहली फ़िल्म होगी, इससे पहले 2007 में आई उनकी पहली फ़िल्म ‘सांवरिया’ थी। विक्की कौशल ने कभी भी फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं किया है, लेकिन आलिया भट्ट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भंसाली के साथ काम कर चुकी है। ‘लव एंड वॉर’ आने वाले महीनों में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। रणबीर कपूर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आलिया भट्ट, जिनकी हालिया रिलीज़ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) थी, वे अपनी अगली फ़िल्म ‘जिगरा’ के लिए तैयार हैं। वासन बाला द्वारा निर्देशित और वेदांग राणा अभिनीत यह फ़िल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। विक्की कौशल की पिछली फ़िल्म ‘बैड न्यूज़’ थी, जो कॉमेडी ड्रामा थी जिसमें त्रिप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। उनकी ‘छावा’ 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी।(विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    डांस- संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति एवं उद्यांचल टीम द्वारा प्रस्तुति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026 की सांस्कृतिक संध्या में हास्य-व्यंग्य और मधुर संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि