ऊखीमठ – ऊखीमठ – पैज – करोखी मोटर मार्ग से राज्य योजना के अन्तर्गत ध्रुमासूभकुण्डा – गवारीया – शीलमोरू चार किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ – ऊखीमठ – पैज – करोखी मोटर मार्ग से राज्य योजना के अन्तर्गत ध्रुमासूभकुण्डा – गवारीया – शीलमोरू चार किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ध्रुमासूभकुण्डा – गवारीया – शीलमोरू चार किमी मोटर मार्ग निर्माण होने से पर्यटक स्थल देवरिया ताल की दूरी मात्र डेढ़ पैदल रह जायेगी तथा पैज – देवरिया ताल पैदल ट्रैक विकसित होने के साथ पैज – देवरिया ताल पैदल ट्रैक के आंचल में फैले प्रकृति के अनमोल खजाने को भी पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलने के साथ पैज व करोखी गाँव पर्यटक गांव के रूप में विकसित होगें तथा दोनों गांवों में होम स्टे योजना को बढ़ावा मिलेगा। बता दे कि प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक / प्रधान पैज किमाणा सन्दीप पुष्वाण ध्रुमासूभकुण्डा – गवारीया – शीलमोरू मोटर मार्ग के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे तथा विगत दिनों राज्य योजना के अन्तर्गत चार किमी मोटर मार्ग निर्माण के प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की। प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति देने में लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का मुख्य योगदान रहा है। प्रधान करोखी पिंकी देवी ने बताया कि इस मोटर मार्ग निर्माण के बाद पर्यटक स्थल देवरिया ताल के लिए मात्र डेढ़ किमी दूरी पैदल रहेगी तथा पर्यटक स्थल देवरिया ताल आवागमन करने वाले पर्यटकों व सैलानियों को यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। वन पंचायत सरपंच पैज इन्द्रा देवी ने बताया कि शीलमोरू तक मोटर मार्ग निर्माण होने से पर्यटक स्थल देवरिया ताल आने वाले पर्यटक व सैलानी पैज व करोखी गांवों के चारों ओर फैली खूबसूरती से भी रूबरू होगे। ऊखीमठ – पैज – करोखी मोटर मार्ग से ध्रुमासूभकुण्डा – गवारीया – शीलमोरू तक राज्य योजना के अन्तर्गत चार किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने पर पूर्व प्रधान भीम सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष करोखी कल्पेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष पैज रामेश्वरी देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष रवीन्द्र पटवाल, गजपाल पटवाल, आशीष शुक्ला सहित दोनों गांवों के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views