ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
वरिष्ठ पत्रकार की शिक्षिका पत्नी का दिल दौरा पड़ने से निधन।
गरूड़ (बागेश्वर)-पुरानी गरूड़ बाजार निवासी वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी की धर्मपत्नी (शिक्षिका) मंजू जोशी (48) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बागेश्वर में सरयू-गोमती संगम घाट पर किया गया।
शिक्षिका मंजू जोशी मंगलवार को शुबह तक स्वस्थ थीं लेकिन बाद में अचानक उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सेंट एडम्स स्कूल में कार्यरत शिक्षिका मंजू जोशी के निधन पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, घनश्याम जोशी, एडवोकेट डीके जोशी, नन्दन अल्मिया आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
इधर कत्यूर पत्रकार एवं साहित्यकार संगठन ने शोक सभा कर श्रृद्धांजलि दी। वहां वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट,रतन सिंह किरमोलिया, आनन्द बिष्ट,चन्द्र शेखर बड़सीला आदि लोग मौजूद थे।








