ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राजभाषा को हर संभव अपनाने की प्रतिज्ञा ली।
अल्मोड़ा- गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी प्रर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में चल रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को राजभाषा की शपथ ली।
संस्थान में 14सितंबर से 18सितंबर 2024तक राजभाषा हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं और परियोजनाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर आयोजित होने वाली कई प्रतियोगिताओं का आयोजन वैज्ञानिक महेंद्र सिंह लोधी, डॉ आशीष पांडे, डॉ सुबोध ऐरी, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी महेश चंद्र सती विपिन चन्द्र शर्मा आदि की ओर से किया गया है।
संस्थान के निदेशक प्रो सुनील नौटियाल ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जगदीश चन्द्र कुनियाल ने सभा को शपथ दिलाई।
उन्होंने प्रतिभागियों से राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग कर हिंदी के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का आह्वान किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक महेंद्र सिंह लोधी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।








