ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः 27 सितंबर को धरना देंगे पूर्व स्पीकर कुंजवाल।
अल्मोड़ाः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा क्षेत्र की दो पंपिंग पेयजल योजनाओं का स्वरूप बदलने का आरोप लगाया है और 27सितंबर को धरने की चेतावनी दी है।जल निगम के सीई को लिखे पत्र में कहा कि लमगड़ा में दो पंपिंग योजनाएं निर्माणाधीन हैं।
आरोप है कि इनके निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कपकोट लमगड़ा ग्राम समूह पंपिंग योजना का मूल स्रोत पर आईबीएल पंपिंग हाउस बनना था।सत्ता पक्ष के दबाव के कारण ऐसे स्थान पर परिवर्तित कर दिया गया है जहां पर गर्मियों में पानी नहीं के बराबर रहता है। वहीं फड़का,भांगादेवली,मोतियापाथर पंपिंग योजना का निर्माण प्रारंभ हुए लगभग डेढ़ साल हो चुका है लेकिन अब तक पानी नहीं मिल रहा है।







