ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुईं तीन पेयजल योजनाएं।
बागेश्वर जिले के दुगनाकुरी तहसील की लगभग 2000की आबादी के सामने जल संकट गहराया।
बागेश्वर- दुगनाकुरी तहसील के ग्राम महोली में भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई हैं तीन पेयजल योजनाएं। जिससे उस क्षेत्र में जल संकट पैदा हो गया है। वहां की दो हजार के करीब की आबादी में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने खड़िया के डंपिंग जोन में भूस्खलन से पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने की बात कही है।
दुगनाकुरी क्षेत्र में मंगलवार की शाम से लगातार बारिश हो रही है।रात को हुई भारी बारिश के कारण महोली गांव के नजदीक बने ड़ंपिंग जोन से भूस्खलन की चपेट में आने से हिरसाड़ी गधेरे से बनी महोली-गुलगड़ा, बैकोड़ी-
पचार गांव के लिए बनी पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई।
वहां स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है वहां पर खड़िया का डंपिंग जोन बना है। पिछले चार साल से उस स्थान पर खनन के दौरान निकला मलवा डाला जा रहा था। जिसके कारण वहां काफी मलवे का ढेर बन गया था।
वहीं एसडीएम मोनिका ने मामले की जांच करने की बात कही है।
इस अवसर पर वहां कई ग्रामीण लोग लोग-दीनेश सिंह, गणेश सिंह, गोविंद सिंह,गुलाब सिंह, मनोज सिंह,भवान सिंह,भूपाल सिंह,जगत सिंह,भगवत सहित कई लोग मौजूद थे।







