एसपी ने सिपाहियों की तैनाती में बड़ा उलटफेर किया; खुफिया विभाग की जांच के बाद 38 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Spread the love

बिजनौर। एसपी ने जिले में सिपाहियों की तैनाती में बड़ा उलटफेर किया है। कुल 75 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया हैं। इनमें थानों के कारखास (थानेदारों के चहेते) 38 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। उन्हें लाइन का रास्ता दिखा दिया है।

एसपी ने सभी की खुफिया जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी कई थानों में कारखास कब्जा जमाए हुए हैं। वे भी जांच के दायरे में हैं।

एक साथ 38 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार रात को जनपद में पुलिस कर्मियाें पर बड़ी कार्रवाई की। एक साथ 38 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें कुछ मुख्य आरक्षी हैं। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकांश थाना प्रभारियों के चहेते थे। थानों की कामकाज और व्यवस्था देख रहे थे। थाना प्रभारियों के करीबी होने के साथ-साथ संदिग्ध कार्यों में संलिप्तता थी।

खुफिया तरीके से जांच के बाद लिया एक्शन

एसपी ने कार्रवाई से पहले थानों में काफी समय से जमे पुलिसकर्मियों की खुफिया तरीके से जांच कराई गई। जांच के आधार पर इन पुलिसकर्मियों को एसपी ने गुरुवार रात लाइन में भेज दिया है। इनमें चालक, मुंशी और गनर भी हैं। उधर, पुलिस लाइन काफी समय से तैनात 37 पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा गया है।

और भी चहेते पुलिसकर्मियों का थानों में है ‘प्रभाव’

अभी कई थानों में कारखास पुलिसकर्मियों को जलवा चल रहा है। थाना प्रभारियों के करीबी होेने के चलते पूरे थानों में उनका प्रभाव है। कई पुलिस कर्मियों की शिकायतें भी कप्तान के पास पहुंच रही है। मंडावली, नजीबाबाद, नगीना, नगीना देहात, धामपुर और रेहड़ में कई पुलिसकर्मी कारखास बने हुए हैं।

नगीना में दो सिपाही और नजीबाबाद में थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों का विशेष प्रभाव है। अलग-अलग जगह तैनाती होने के बावजूद भी थाना प्रभारी के ईद-गिर्द रहते हैं। एसपी की कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है। अब ऐसे तमाम पुलिसकर्मियों में भी हलचल मची हुई है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि