उत्तराखंड के थानों और चौकियों में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

देहरादून। प्रदेश के थाने व चौकियों में अब पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार थानों में 32 पुलिस कर्मी और चौकियों में 16 पुलिस कर्मी तैनात किया जाना प्रस्तावित है। इसमें विभाग में शामिल किए गए सहायक उप निरीक्षक का पद भी शामिल है।

यद्यपि, इस विषय में अभी वित्त विभाग की अनुमति नहीं मिल पाई है। इसके लिए जल्द ही सचिव गृह की अध्यक्षता में बैठक होनी है, जिसमें मानकों अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश में अभी उत्तर प्रदेश के समय में बनी नियमावली के हिसाब से ही थानों व चौकियों में निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक की तैनाती की जाती है। इसमें कभी बदलाव की जरूरत महसूस भी नहीं की गई।

वर्ष 2022 में जब शासन ने जब 18 साल में तीसरा ग्रेड पे 4800 करने की व्यवस्था समाप्त की तो सहायक उप निरीक्षक का नया पद सृजित किया। शुरुआत में 1750 पद सृजित किए गए। इनमें पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देने के बाद विभिन्न थानों में तैनाती भी दी गई। अब शासन राजस्व क्षेत्रों में नए थाने और चौकियों की स्थापना कर रहा है।

प्रथम चरण में बनाए गए छह थानों व 21 चौकियों के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। अब हाईकोर्ट ने सरकार को एक वर्ष के भीतर संपूर्ण राजस्व क्षेत्र को सिविल पुलिस के दायरे में लेने के निर्देश दिए हैं। ऐेसे में नए थाने व चौकियां बनाई जानी हैं। इनके सापेक्ष नए पद भी सृजित करने हैं। वित्त विभाग के पास जब यह प्रस्ताव आया तो उसने थानों व चौकियों में कार्मिकों की तैनाती का मानक पूछा।

सूत्रों की मानें तो पुलिस मुख्यालय ने जो प्रस्ताव शासन को भेजा है, उसमें थानों में 32 और चौकियों में 16 कार्मिकों की तैनाती प्रस्तावित की गई है। इस पर वित्त ने कुछ और जानकारी मांगी है। अब क्योंकि सरकार ने मई तक राजस्व क्षेत्रों में नए थाने व चौकियों की स्थापना कर कार्मिकों की तैनाती करनी है तो वह इसमें अधिक देर नहीं करना चाहती।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।