ऊखीमठः उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स ऐसोसिएशन , उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ऊखीमठ क्षेत्रीय शाखा के द्वारा बी आर सी सभागार में शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्रीय शाखा के तदर्थ समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र बजवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स ऐसोसिएशन , उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ऊखीमठ क्षेत्रीय शाखा के द्वारा बी आर सी सभागार में शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्रीय शाखा के तदर्थ समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र बजवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में प्रारम्भिक शिक्षा से जुड़े प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी प्रथम सत्र में आयोजित की गयी। संगोष्ठी में निपुण भारत अभियान, विद्या समीक्षा केन्द्र आदि प्रमुख बिन्दुओं पर शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा चुनौती एवं समाधानात्मक परिचर्चा की गयी। द्वितीय सत्र में उत्तंराचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स ऐसोसिएशन, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ऊखीमठ क्षेत्रीय शाखा की कार्यकारिणी के निर्वाचन समपन्न हुए। निर्वाचन के लिए उप शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी जी आई सी प्रधानाचार्य विष्णु दत्त किमोठी व निर्वाचन पर्यवेक्षक संघ के जनपद स्तरीय पदाधिकारी कालिका प्रसाद भटट् द्वारा सम्पन्न कराया गया। क्षेत्रीय शाखा के सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्ष कैलाश मैठाणी, मंत्री राजेन्द्र लाल, कोषाध्यक्ष दीपक रावत, मनोनीत हुए तथा कार्यकारिणी की 21 पदो पर सभी निर्विरोध मनोनीत किये गए। शाखा ऊखीमठ नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश मैठाणी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के हितों के लिए हमेशा सघर्ष किया जायेगा तथा शिक्षक व संगठन हित के लिए जो कार्य करना होगा सभी के सहयोग से हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन देवानन्द गैरोला व देवेन्द्र बजवाल ने किया। इस मौके पर संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिक्रम झिक्वाण, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह बुटोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह नेगी, मनोज शर्मा, कविता भटट्, बुद्धि बल्लभ सेमवाल, कर्णप्रयाग सिंह कण्डारी, रजनी भल्ला, प्रकाश कोरखियाल, बीना राणा, रेखा राणा, सुलोचना रावत, देवेश भटट्, नन्दकिशोर सिंह नेगी सहित शाखा के सभी शिक्षक, शिक्षिकाए मौजूद थे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि