पायल लाठ ने दी साइकल, अब ज़िंदगी की राह आसान हुई

Spread the love

पायल लाठ ने दी साइकल, अब ज़िंदगी की राह आसान हुई

समाजसेवा में सक्रिय पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अभिनव पहल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़:  पूर्णिमा केंवट अनाथ बच्ची है वो पढ़ाई के साथ ही घरेलू काम करके अपना और अपनी छोटी बहन का जीवन गुजर बसर कर रही है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की सक्रिय समाजसेवी महिला पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ को उनकी तकलीफों की जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी सालगिरह के मौके पर पूर्णिमा केंवट को नई साइकिल देकर उनकी ज़िंदगी की राह थोड़ी आसान कर दी। अब पूर्णिमा केंवट कॉलेज से लेकर घरेलू काम भी उपहार स्वरूप मिली साइकिल से पूरे करती है। पायल शब्द लाठ ने बताया कि पूर्णिमा के माता पिता का बचपन में ही स्वर्गवास हो चुका है। उसक दुःख दर्द देखा नहीं जाता। वह पढ़ाई के साथ घरों में क़ाम करके अपनी छोटी बहन का पालन पोषण कर रही है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद में हमेशा आगे आना चाहिए। पायल ने बताया कि पूर्णिमा की छोटी बहन पूनम का जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी नहीं बन पाया है जिसके लिए वे प्रयास कर रही हैं ताकि भविष्य में पूनम अपने पैरों पर खड़ी हो सके। पायल लाठ ने समाजसेवा की कड़ी में पचास बेटियों को निशुल्क स्कूल में दाखिला दिलाने और उन्हें पढ़ाने का बीड़ा उठाया है। उनका कहना है कि कोई भी बेटी पढ़ाई से वंचित ना रहे और उनसे सम्पर्क करके अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से कर सकती हैं।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि