हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा जी को युवा लेखक दंपति डॉ सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ ने भेंट की अपनी चर्चित पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ एवं ‘दीमक लगे गुलाब’।

Spread the love

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा जी को युवा लेखक दंपति डॉ सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ ने भेंट की अपनी चर्चित पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ एवं ‘दीमक लगे गुलाब’।

 

 (हरियाणा के नये कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इसे एक अनुपम भेंट बताते हुए कहा कि दोनों पुस्तकें वाकई में एक अनमोल पूंजी है जो आमजन और वर्तमान दौर को केंद्र में रखकर लिखी गयी है।) 

 

              हिसार: गाव बड़वा में जन्में और वर्तमान में हिसार शहर में रह रहें लेखक युगल डॉ सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ ने अपनी चर्चित पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ एवं ‘दीमक लगे गुलाब’ हरियाणा के नये कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को उनके निवास पर मुलाकात के दौरान भेंट की। वर्तमान युग की समस्याओं को सौरभ दम्पति ने अपनी इन पुस्तकों में काव्य के जरिये बखूबी वर्णन किया है। श्री रणबीर गंगवा ने इसे एक अनुपम भेंट बताते हुए कहा कि दोनों पुस्तकें वाकई में एक अनमोल पूंजी है जो आमजन और वर्तमान दौर को केंद्र में रखकर लिखी गयी है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से लेखक सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि डॉ सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ वर्तमान दौर के चर्चित सम्पादकीय लेखक है जो हज़ारों पत्र-पत्रिकाओं के लिए नियमित लेखन करते है। हाल ही में इनकी छह पुस्तकें प्रकाशित हुई जो ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है। इनका दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ देश भर में चर्चित हुआ है और अमेज़न पर टॉप सेलर में रहा है।

दोनों लेखकों के नव प्रकशित संग्रह ‘तितली है खामोश’ और दीमक लगे गुलाब सत्य का प्रमाण है। दोहा-लेखन में सत्यवान ‘सौरभ’ को विशेष सफलता मिली है तो काव्य में प्रियंका ‘सौरभ’ ने समाज के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य किया है। इनकी रचनाओं की विषय-वस्तु सहज ही दृष्टिगोचर होती है। इन्होंने बचपन, माता-पिता, घर-परिवार, रिश्ते, पारिवारिक विघटन, बदलते परिवेश और पर्यावरण-प्रदूषण से लेकर सांस्कृतिक प्रदूषण तक सभी विषयों पर लिखा है। विकास की अंधी दौड़ ने बच्चों का बचपन, परिवार की सुख-शांति और गांव-देहात का भाईचारा छीन लिया है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मार्केट प्रधान रमेश सिंहमार, इंस्पेक्टर राजेश वर्मा, इंस्पेक्टर जितेंदर वर्मा। सुमित उब्बा, जगबीर वर्मा एवं लालसिंह लालू ने भी इसे एक शानदार भेंट बताया व लेखक दम्पति के प्रयासों की सराहना की।

 

==

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 11 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)