ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे 28अक्टूबर तक रात में बंद रहेगा यातायात।
अल्मोड़ाः अल्मोड-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब के पास लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक वाहनों की आवाजाही रात में बंद कर दी गई थी उसे प्रशासन ने आगामी 28 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
उपजिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक यातायात बंद रहेगा। विकल्प के रूप में विश्वनाथ-शहरफाटक मोटर मार्ग और खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।







