प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू समेत फिल्म हस्तियों एवं राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ धाम पहु़ची‌

दक्षिण से फिल्म हस्तियां एवं विशिष्ट अतिथि। 

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू समेत फिल्म हस्तियों एवं राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

 बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने‌ किया अतिथियों का स्वागत।

 श्री बदरीनाथ धाम 22 अक्टूबरः श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन में अभी तीन सप्ताह का समय शेष है।

अभी तक पौने बारह लाख तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है साथ ही फिल्म, राजनीति धर्म – संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला भी जारी है।

आज ही प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू उनके अभिनेता पुत्र विष्णु मंचू, महाभारत फेम दुर्योधन भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका, फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया।

मंदिर दर्शन के पश्चात भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।

आज ही महाराष्ट्र से शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सहित उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डा.अनिल कपूर डब्बू भी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने आगंतुक अतिथियों का सम्मान कर भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम यात्रा के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे है। मंदिर समिति की ओर से यात्रा व्यवस्थाये सुचारू है।

फिल्म अभिनेता सहित अन्य फिल्म नायक बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि अभिनेता मोहन बाबू तथा अर्पित रंका ने दर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया तथा मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।