ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में दो दिवसीय स्वास्थ कैंप का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ा- पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में दो दिवसीय स्वास्थ कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत 607छात्र/छात्राओं तथा अध्यापकों व कर्मचारियों का भी स्वास्थ परिक्षण किया जा रहा है।
इस स्वास्थ कैंप का उद्घाटन विकर्षक/अभिभावक संघ के अध्यक्ष एसएस कपकोटी व एसएमसी की अध्यक्ष प्रेमा कनवाल ने संयुक्त रूप से किया।
पीएम श्री योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ कैंप में विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं का स्वास्थ परिक्षण किया जा रहा है।जिन विद्यार्थियों का स्वास्थ परिक्षण आज नहीं हो पाएगा उनका परीक्षण दि.25-10-24को पुनः लगने वाले कैंप में किया जाएगा।स्वास्थ परिक्षण के लिए विद्यार्थियों का ब्लड सैंपल लिया जा रहा है और सम्पूर्ण शारीरिक जांचें की जा रही है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के स्वास्थ कैंप हमारे छात्र/छात्राओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से भाग दौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है जिससे उनमें शारीरिक कमजोरी,खून की कमी व अन्य बिमारियां पनप रही हैं उन्हें दूर करने के लिए इस तरह के कैंप काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। चन्दन डाइग्नोसिस सेंटर से आई टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस अवसर पर विकर्षक/अभिभावक संघ के अध्यक्ष एसएस कपकोटी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का हमारे बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ अच्छे स्वास्थ्य का होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना की सराहना की।
शिविर में स्वास्थ विभाग के डॉ चन्द्र शेखर जोशी, डॉ तनुजा नगरकोटी, योगेश भट्ट, गीता कनवाल,खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष एसएस कपकोटी,एसएमसी की अध्यक्ष प्रेमा कनवाल, कोषाध्यक्ष दयानन्द कठैत, प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, जिला समन्वयक पीएम श्री पुष्कर भैसोड़ा, डॉ प्ररेणा गुरुरानी, डॉ गोविंद सिंह रावत,, दीपक पाण्डे, रैना अधिकारी, श्रेया जोशी,जेसी पाण्डे,मदन भण्डारी,राम सिंह रौतेला, मयंक तिवारी,नन्दा बल्लभ पाण्डे, आशुतोष शाह आदि सहित समस्त अध्यापकगण तथा कर्मचारी मौजूद रहे।







