ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर “दि एस्पिरेंट कोचिंग संस्थान” में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर।
अल्मोड़ाः विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डे के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सुश्री शचि शर्मा द्वारा आज दिनांक 24-10-2024को “दि एस्पिरेंट कोचिंग संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। वहां उपस्थित विद्यार्थियों को पोलियो का कारण, रोकथाम, इलाज,ई-टू कॉपी,ई सेवा केन्द्र, मामलों की ई फाइलिंग, नालसा (मानसिक रूप से बीमार,विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं, सालसा व जिला विधिक कार्यो,पी एल वी की भूमिका,नहीं: शुल्क विधिक सहायता के आवेदन की प्रक्रिया,पॉस अधिनियम,ट्रांस जेंडर लोगों के लैंगिक न्याय अधिकार, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिकों के अधिकार, मौलिक अधिकार व कर्त्तव्यों, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के विशेष कानूनी अधिकार,(नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इसके ख़तरे से पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015,साइबर क्राइम आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईं तथाMANAS(मादक पदार्थ निषेध केन्द्र) हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं आगामी 14दिसंबर 2024को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शिविर में संस्थान के समस्त शिक्षक व पैरा लीगल वालंटियर नीमा बिनवाल, संदीप नयाल आदि लोग उपस्थित रहे।







