ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नशे की प्रवृत्ति पर सख्ती से लगाएं अंकुश : जिलाधिकारी।
अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने ज़िले में नशे पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बहुत जरूरी है।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एनकार्ड की जनपद स्तरीय बैठक ली।नशा वर्तमान समय में एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्कूलों में अभिभावकों के साथ नशा मुक्ति को लेकर बैठकें आयोजित कराई जाएं।
प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक नामित कर उसकी सूची पुलिस के अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। ऐसे शिक्षकों को नशा रोकथाम संबंधी ट्रेनिंग दी जाएगी। बैठक में एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीएमओ डॉ आरसी पंत, प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना मौजूद थे।







