ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अवैध रूप से चलाए जा रहे होमस्टे की कराएं जांच : होटल एसोसिएशन।
कौसानी (बागेश्वर): पर्यटन नगरी कौसानी में पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट से परेशान हैं कारोबारी। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कौसानी की पेयजल, बिजली, पार्किंग आदि सुविधाओं को बेहतर करने और क्षेत्र में चल रहे अवैध होमस्टे और वेलनेस सेंटरों की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की।
होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में कारोबारी जिलाधिकारी से मिले।इस अवसर पर वहां पर सचिव गजेन्द्र मेहरा,चन्द्रशेखर पाण्डे, राजेश खर्कवाल,नंदन किरमोलिया, मनोज बिष्ट, अनिल बिष्ट, पुष्कर राम, सतीश जोशी, आरसी चौधरी, गिरीश नेगी, हरीश सोनी आदि लोग मौजूद थे।







