ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
त्यौहार के मौके पर न करें अघोषित कटौती : जिलाधिकारी।
अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने ऊर्जा निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को बिजली की अघोषित कटौती न करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके, इसके लिए अधिकारी पहले से ही तैयारी कर लें।
जिलाधिकारी ने स्पस्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता अमित कटारिया, ईई कन्हैया जी मिश्रा आदि मौजूद थे।







