ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल का उपवास समाप्त।
अल्मोड़ाः जैंती के रामसिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय से विज्ञान संकाय को बंद करने के विरोध में शुक्रवार से आंदोलन कर रहे पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने शनिवार को अपना उपवास समाप्त कर दिया है।अब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के हर गांव में पदयात्रा और अल्मोड़ा में बड़ी रैली करने का फैसला किया है।जूस पीकर उपवास समाप्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे पहाड़ विरोधी फैसलों का कड़ा विरोध किया जाएगा।
इधर जैंती महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर वहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज,पूरन बिष्ट, चंदन बिष्ट,रमेश बिष्ट,पान सिंह बर्गली,निर्मल रावत, गोपाल महरा,प्रताप राम आर्य आदि मौजूद थे।







