ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
फिजिशियन छुट्टी पर,मरीज हो रहे हैं परेशान।
अल्मोड़ाः जिला अस्पताल के फिजिशियन के छुट्टी पर चले जाने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बदलते मौसम के कारण, बुखार, सर्दी-जुकाम,पेट दर्द,गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है।
जिला अस्पताल में तैनात मात्र एक फिजिशियन थे जो अवकाश पर हैं। मंगलवार को भी सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द और गले में संक्रमण के मरीज काफी संख्या में पहुंचे।
इस दौरान कुछ मरीजों ने मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया।
पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशियन अवकाश पर हैं, जल्द ही अवकाश से वापस आएंगे और मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।







